छत्तीसगढ़ महिला सेक्स रैकेट सोर्स: सोशल मीडिया
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की महिला मुंबई में चला रही थी सेक्स रैकेट, टीवी एक्ट्रेस भी फंसी जाल में

Chhattisgarh Crime Report : महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर छत्तीसगढ़ की महिला को गिरफ्तार किया और अभिनेत्री को बचाया।

ऐश्वर्या द्विवेदी

Chhattisgarh Woman Sex Racket Human Trafficking Mumbai : मानव तस्करी और देह व्यापार के खिलाफ महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मीरा-भायंदर रोड स्थित एक होटल में छापा मारकर छत्तीसगढ़ की एक महिला को गिरफ्तार किया है। यह महिला मुंबई में रहकर मनोरंजन जगत की महिलाओं को जबरन देह व्यापार के दलदल में धकेल रही थी। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान एक टीवी और वेब सीरीज की 35 वर्षीय अभिनेत्री को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।

छत्तीसगढ़ कनेक्शन

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार की गई आरोपी महिला मूल रूप से छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले की रहने वाली है। वर्तमान में वह मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में रह रही थी। आरोपी महिला की पहचान तबस्सुम उर्फ सोनिया उमर कुरैशी (39) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 143 के तहत मानव तस्करी और अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

फर्जी ग्राहक ने खोला राज

एक गैर सरकारी संगठन से मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने यह पूरी कार्रवाई की। पुलिस ने आठ अक्टूबर को मीरा-भायंदर रोड के एक होटल में फर्जी ग्राहक भेजा था। योजना के तहत जैसे ही सौदा तय हुआ, पुलिस टीम ने होटल में छापा मार दिया। पुलिस ने मौके से मुख्य आरोपी तबस्सुम को दबोच लिया, जबकि उसका पुरुष सहयोगी मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस अब उसकी तलाश में जुटी हुई है।

इंडस्ट्री की महिलाओं पर नजर

पुलिस पूछताछ और शुरुआती जांच में पता चला है कि यह गिरोह खासकर मनोरंजन जगत से जुड़ी महिलाओं को अपना निशाना बनाता था। हिंदी धारावाहिकों, वेब सीरीज और फोटोशूट में काम करने वाली संघर्षरत महिलाओं को अच्छे काम या पैसों का झांसा दिया जाता था। इसके बाद उन्हें जबरन वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया जाता था। बचाई गई अभिनेत्री को सुरक्षा के लिहाज से मुंबई के रेस्क्यू फाउंडेशन में भेजा गया है।

केरल विधानसभा में CEC को हटाने के लिए प्रस्ताव पारित, EC चयन पैनल को फिर से गठित करने की मांग

INDIA Bloc Protest LIVE: केरल विधानसभा में CEC को हटाने का प्रस्ताव पारित, SC में याचिका दायर करेंगे राहुल

कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का अखाड़ा बनने नहीं देंगे, सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शन से जुड़ी याचिका पर और क्या है?

EPFO पेंशनधारकों को बड़ी राहत, अब घर बैठे जमा होगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र, जानें क्या है अंतिम तारीख

INDIA ब्लॉक से मुलाकात पर CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान, कहा- सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे खुले