मृतक महिला और आरोपी युवक (सोर्स: नवभारत)
बिलासपुर

बिलासपुर में बेखौफ चाकूबाजी! बच्ची को ले जाने से रोका तो दादी की चाकू मारकर हत्या, इधर दुकानदार पर भी वार

Bilaspur Murder case: गंभीर रूप से घायल 58 वर्षीय राजकुमारी यादव को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। घटना के बाद फरार हुए आरोपी प्रशांत शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

घनश्याम गंधर्व, चंदू निर्मलकर

Highlights

  • 58 वर्षीय राजकुमारी यादव ने अस्पताल में तोड़ा दम।

  • मामूली विवाद में बुजुर्ग को चाकू से गोदा।

  • शहर में एक के बाद एक दो मामले से फैली सनसनी।

  • गाली-गलौज करने से रोका तो मारा चाकू।

Knife Attack in Bilaspur: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां तीन साल की बच्ची को जबरन अपने साथ ले जाने से रोकने पर एक युवक ने उसकी दादी पर चाकू से हमला कर दिया। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल 58 वर्षीय राजकुमारी यादव को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। घटना के बाद फरार हुए आरोपी प्रशांत शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम मेंड्रा का है।

बच्ची को ले जाने की कोशिश, विरोध करने पर हमला

जानकारी के मुताबिक, घटना शनिवार रात करीब 10 बजे की है। ग्राम मेंड्रा निवासी राजकुमारी यादव अपने घर पर थीं। इसी दौरान गांव में दूसरा मकान रखने वाला सैदा निवासी प्रशांत शुक्ला वहां पहुंचा। आरोप है कि उसने सामने रहने वाली तीन साल की बच्ची को जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश की। बच्ची की दादी राजकुमारी यादव ने इसका विरोध किया। इसी बात पर आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और धारदार चाकू से बुजुर्ग महिला पर कई वार कर दिए। हमले में राजकुमारी गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ीं।

चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीण, सिम्स में मौत

घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग निकला। परिजन और ग्रामीण घायल महिला को तत्काल सिम्स अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलने के बाद सकरी पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। शुरुआती जानकारी में आरोपी के फरार होने की बात सामने आई थी, लेकिन बाद में पुलिस ने प्रशांत शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

बिलासपुर में एक अन्य चाकूबाजी की घटना

इधर, सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में गुरुद्वारे के पास जलेबी दुकान संचालक भूपेंद्र मौर्य पर भी चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, एक महिला ग्राहक के सामने गाली-गलौज करने से रोकने पर आरोपी हीरा ने भूपेंद्र की पसली के पास चाकू मार दिया। घायल को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद आरोपी के फरार होने की जानकारी सामने आई थी। मामले में पुलिस की आगे कार्रवाई कर रही है।

Kolkata Puja Stampede Live: कालीघाट काली मंदिर पूजा के बाद अस्पताल पहुंचे अमित शाह, घायलों से की मुलाकात

Kolkata Puja Stampede: CM अधिकारी के साथ काली मंदिर पहुंचे अमित शाह, अस्पताल जाकर घायलों का जाना हाल

SEM कोर्ट में सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर सुनवाई आज, नहीं मिली जमानत तो क्या करेगी CJP?

Weather Alert: IMD का 16 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट, दिल्ली-UP-बिहार में तेज हवाओं की चेतावनी

कोलकता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में की 19 मौत, घायलों के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार, CM बोले- बख्शा नहीं जाएगा