सीएम साय बिलासपुर दौरा सोर्स - नवभारत लाइव
बिलासपुर

CM साय का कल बिलासपुर दौरा, बिरसा मुंडा की प्रतिमा का करेंगे अनावरण, 5 नए कार्यक्रम जुड़े

CM Bilaspur visit : सीएम विष्णुदेव साय का बिलासपुर दौरा अब कई मायनों में खास होने जा रहा है। मुख्यमंत्री जनजातीय गौरव समारोह में शामिल होने के साथ विकास कार्यों का लोकार्पण और निरीक्षण करेंगे।

घनश्याम गंधर्व, रोहित कुमार बंछोर

HIGHLIGHTS

  • CM साय के बिलासपुर दौरे में 5 नए कार्यक्रम जुड़े।

  • बिरसा मुंडा की प्रतिमा का करेंगे अनावरण।

  • 12.60 करोड़ की ऑटोमेटेड पार्किंग का उद्घाटन।

  • सेंदरी बायोगैस प्लांट और धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण।

  • कोंडागांव दौरे के चलते कुछ कार्यक्रम हो सकते हैं निरस्त।

Bilaspur Tribal Pride Celebration : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सोमवार को प्रस्तावित बिलासपुर दौरा अब कई मायनों में खास होने जा रहा है। दौरे के कार्यक्रम में पांच नए आयोजन शामिल किए गए हैं। मुख्यमंत्री जनजातीय गौरव समारोह में शामिल होने के साथ विकास कार्यों का लोकार्पण और निरीक्षण भी करेंगे।

हालांकि, बिलासपुर के बाद उन्हें कोंडागांव भी जाना है। ऐसे में समय की कमी के चलते कुछ कार्यक्रमों में उनकी मौजूदगी पर संशय बना हुआ है।

शुरुआती कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में आयोजित जनजातीय गौरव समारोह में शामिल होंगे और गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

अब विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी 'स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों का योगदान' का शुभारंभ भी उनके कार्यक्रम में शामिल किया गया है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री सेंदरी स्थित कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट और धान खरीदी केंद्र का अवलोकन करेंगे। पुराने बस स्टैंड में 12.60 करोड़ रुपये की लागत से तैयार ऑटोमेटेड कार पार्किंग का उद्घाटन भी प्रस्तावित है। वहीं, नई कंपोजिट बिल्डिंग में एसबीआई के सीएसआर मद से तैयार अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब का लोकार्पण भी करेंगे। यहां कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कोंडागांव का कार्यक्रम बन सकता है चुनौती

मुख्यमंत्री को बिलासपुर के कार्यक्रमों के बाद कोंडागांव रवाना होना है। वहां पहुंचने में करीब दो घंटे का समय लग सकता है। ऐसे में बिलासपुर के सभी कार्यक्रमों के लिए पर्याप्त समय निकालना प्रशासन के सामने चुनौती है। फिलहाल जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम नहीं मिला है। हालांकि, जनजातीय गौरव समारोह और केंद्रीय विश्वविद्यालय के कार्यक्रम को प्राथमिकता में रखा गया है।

आमसभा स्थल पर मंच, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, शौचालय और बिजली की व्यवस्था देखी गई। बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रवेश और निकास मार्ग, चिकित्सा दल, एंबुलेंस तथा यातायात नियंत्रण की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

कलेक्टर-एसएसपी ने संभाली कमान, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। शनिवार को कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों को सुरक्षा, यातायात और आम लोगों की सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए।

लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में होने वाले जनजातीय गौरव समारोह की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। अब प्रशासन को मुख्यमंत्री के अंतिम मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम का इंतजार है।

छठ पूजा से ₹65,000 करोड़ की होगी कमाई! UP, बिहार-झारखंड समेत इन राज्यों की चमकेगी अर्थव्यवस्था

IndiGo की पुणे-गुवाहाटी फ्लाइट में तकनीकी खराबी, उड़ान भरने के बाद एयरपोर्ट लौटा विमान

सोनिया गांधी की किताब पर सियासी घमासान, दिल्ली में विमोचन पर जुटेंगे कई दिग्गज; राजनीतिक संदेश देने की तैयारी

आगामी चुनाव से पहले अभिजीत दीपके ने पसारे पैर, CJP ने यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में बनाई समितियां

भारत समिट: राहुल गांधी के समर्थन में खुलकर बोले यूरोपियन सोशलिस्ट्स के महासचिव, केंद्रीय मंत्री ने उठाए सवाल