बेटे ने पिता को जिंदा जलाया सोर्स - नवभारत लाइव
बिलासपुर

बिलासपुर में बेटे की हैवानियत, 76 वर्षीय पिता पर पेट्रोल डालकर लगाई आग

Son Burns Father Alive in Bilaspur : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बेटे ने 76 वर्षीय पिता पर लोहे से हमला कर पेट्रोल से जलाया। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती।

घनश्याम गंधर्व, ऐश्वर्या द्विवेदी

HIGHLIGHTS

  • कलयुगी बेटे ने बुजुर्ग पिता को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

  • बिलासपुर में रिश्तों का कत्ल, पिता पर जानलेवा हमला

  • बेटी के साथ रहने से नाराज बेटे की खौफनाक करतूत

  • लोहे के हथियार से वार कर पिता को लगाई आग

  • बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात, गंभीर हालत में बुजुर्ग भर्ती

Bilaspur Son Attacks 76 Year Old Father : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक बेटे ने अपने बुजुर्ग पिता को जलाने की कोशिश की। आरोपी ने पहले लोहे के हथियार से पिता पर जानलेवा हमला किया। इसके बाद उसने शरीर पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसे बुजुर्ग को बेटी ने अस्पताल में भर्ती कराया। वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी बेटा मौके से फरार है।

देखभाल के लिए बेटी को रखा साथ

जानकारी के अनुसार, ग्राम सेलर निवासी विश्राम केंवट घर में अकेले रहते थे। उनकी उम्र 76 वर्ष है। अधिक उम्र होने के कारण उन्हें खेती और रोजमर्रा के कामों में दिक्कत होती थी।

अपनी देखभाल और खेती का काम संभालने के लिए उन्होंने बेटी को साथ रखा था। उनकी बेटी दुरपति बाई अपने परिवार के साथ पिता के घर पर ही रह रही थी।

विवाद के बाद किया जानलेवा हमला

आरोप है कि बुधवार को उनका बेटा आशाराम केंवट ग्राम सेलर पहुंचा। वह सीपत क्षेत्र के ग्राम बरेली का रहने वाला है। आशाराम अपने साथ लोहे का हथियार और पेट्रोल लेकर पिता के घर आया था।

घर पहुंचने पर किसी बात को लेकर पिता और पुत्र के बीच विवाद शुरू हो गया। गुस्से में आकर आशाराम ने लोहे के हथियार से पिता पर हमला कर दिया। इसके बाद उसने बुजुर्ग पिता के शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

सिम्स अस्पताल में हालत गंभीर

पिता को गंभीर हालत में छोड़कर आरोपी बेटा मौके से भाग निकला। पिता को आग की लपटों में घिरा देख बेटी दुरपति बाई तुरंत मदद के लिए दौड़ी। उन्होंने एंबुलेंस बुलाकर घायल पिता को सिम्स अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में बुजुर्ग का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, बुजुर्ग की हालत काफी गंभीर बनी हुई है।

पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

इस घटना की सूचना सीपत थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस जानलेवा हमले के पीछे की असली वजह सामने नहीं आ सकी है। पुलिस फरार आरोपी आशाराम केंवट की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है।

15 लाख का इनामी आतंकी लतीफ भट और 2 विदेशी दहशतगर्द! कुलगाम से किश्तवाड़ तक हाई अलर्ट, OGWs से पूछताछ जारी

रेलवे में 10वीं पास के लिए निकली बंपर भर्ती, न परीक्षा होगी न इंटरव्यू, जानें कैसे करें आवेदन

Explainer: दिल्ली में AQI का मीटर 500 पर क्यों रुक जाता है? प्रदूषण तो 1000 के पार, 5 बड़े कारण जानें

किश्तवाड़ से लापता दोनों SPO के शव बरामद, शरीर पर मिले गोलियों के निशान; सरकारी हथियार भी गायब, फूटा गुस्सा

IMD Alert: कश्मीर घाटी में भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट, दिल्ली में छाया कोहरा, अंडमान में भारी बारिश