छत्तीसगढ़ बिलासपुर चिटफंड सोर्स - नवभारत लाइव
बिलासपुर

बिलासपुर में चिटफंड कंपनी खोलकर 24 लाख की ठगी, डायरेक्टर समेत 4 गिरफ्तार

Chit fund Company Fraud : ग्रामीणों को छह साल में जमा रकम दोगुनी करने का लालच देकर करीब 24 लाख रुपये जमा कराने और बाद में कंपनी बंद कर फरार होने के आरोप में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

घनश्याम गंधर्व, चंदू निर्मलकर

HIGHLIGHTS

  • चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर समेत चार गिरफ्तार।

  • कंपनी के बॉन्ड पेपर, रसीद और पासबुक जब्त।

  • छह साल में जमा रकम दोगुनी करने का दिया लालच।

  • आरोपियों ने 24 लाख रूपए जमा करवाएं।

  • फिर कंपनी बंद कर हुए फरार।

Bilaspur Chit Fund Fraud : जिले में चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों को छह साल में जमा रकम दोगुनी करने का लालच देकर करीब 24 लाख रुपये जमा कराने और बाद में कंपनी बंद कर फरार होने के आरोप में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

मामले में पुलिस ने कंपनी के डायरेक्टर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं आरोपियों के कब्जे से चिटफंड कंपनी से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए हैं।

6 साल में रकम दोगुनी करने का दिया था लालच

पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2012-13 में आरोपियों ने मिलकर प्रीवेल फूड प्रोडक्ट एंड प्रॉपर्टीज लिमिटेड नाम से चिटफंड कंपनी शुरू की थी। कंपनी के जरिए आसपास के ग्रामीणों को निवेश की गई रकम छह साल में दोगुनी करने का झांसा दिया गया।

इस लालच में आकर सीपत निवासी प्रार्थी तीरथ राम रात्रे और उसके परिचितों ने कंपनी में करीब 24 लाख रुपये जमा कराए। आरोप है कि रकम लेने के बाद कंपनी बंद कर दी गई और सभी आरोपी फरार हो गए। लंबे समय तक रकम वापस नहीं मिलने पर प्रार्थी ने पुलिस से शिकायत की।

शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की जांच

प्रार्थी की लिखित शिकायत पर मोपका चौकी और थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 1668/26 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 34 आईपीसी और छत्तीसगढ़ के प्राइज चिट्स एंड मनी सर्कुलेशन स्कीम्स (प्रतिबंध) अधिनियम की धारा 10 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने कंपनी के डायरेक्टर सहित चार आरोपियों को तलब कर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया है।

बॉन्ड पेपर, रसीद और पासबुक जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चिटफंड कंपनी के बॉन्ड पेपर, रसीद, पासबुक और अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में डेरहा प्रसाद 58 वर्ष निवासी कुटीपरम, मोपका, ताराचंद पाटले 56 वर्ष निवासी पामगढ़, बसंत यादव 70 वर्ष निवासी खरौद व रतन लाल कुर्रे 55 वर्ष निवासी पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा है। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।

Kal Ka Mausam: 13 नवंबर को बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

Noel Tata ने टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, बहराम वकील ने संभाली जिम्मेदारी

कुलगाम और किश्तवाड़ की घटनाओं पर बोले रक्षा विशेषज्ञ, कहा- पाकिस्तान को जल्द मिलेगा जवाब

सैम पित्रोदा ने की मोदी की तारीफ तो PM ने भी दिया जवाब, जानिए क्या कहा?

CERA की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, डेटा न गायब होता तो 49% तक ज्यादा दर्ज होता दिल्ली का प्रदूषण