बिलासपुर रेलवे स्टेशन (सोर्स सोशल मीडिया)
बिलासपुर

बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर वेंडरों की 'WWE'! प्लेटफॉर्म पर जमकर चले लात-घूंसे, देखिए वीडियो

Bilaspur Railway Station: प्लेटफॉर्म नंबर-1 से शुरू हुआ विवाद प्लेटफॉर्म नंबर-2 तक पहुंच गया, जहां लात-घूंसे चलने लगे। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

घनश्याम गंधर्व, चंदू निर्मलकर

Highlights

  • बिलासपुर रेलवे स्टेशन में वेंडरों के दो गुट आपस में विवाद।

  • प्लेटफॉर्म में हुए मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल।

  • जमकर चले लात-घूंसे, लोगों ने बनाया वीडियो।

  • रेलवे स्टेशन में अफरा-तफरी का माहौल।

Altercation Vendor in Bilaspur Railway Station: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जोनल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की मौजूदगी में वेंडरों के दो गुट आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। प्लेटफॉर्म नंबर-1 से शुरू हुआ विवाद प्लेटफॉर्म नंबर-2 तक पहुंच गया, जहां लात-घूंसे चलने लगे। घटना का वीडियो भी सामने आया है। मामले में जीआरपी ने दोनों पक्षों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए तीन वेंडरों को गिरफ्तार किया है।

खाना-नाश्ता बेचने को लेकर भिड़े वेंडर

जानकारी के मुताबिक, रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर खानपान बेचने वाले वेंडरों के बीच सामान बेचने को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि गुरुवार को तीन वेंडरों ने एक अन्य वेंडर के साथ मारपीट की। घटना के दौरान प्लेटफॉर्म पर यात्रियों और अन्य लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिस वक्त मारपीट हुई, उस समय प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर पटना-चर्लपल्ली एक्सप्रेस खड़ी थी। ट्रेन के इंतजार में खड़े यात्रियों के बीच अचानक हुए इस हंगामे से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया।

पहले प्लेटफॉर्म-1, फिर प्लेटफॉर्म-2 पर बवाल

मामले में दूसरा पक्ष भी सामने आया है। तीनों वेंडरों का आरोप है कि प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर पहले उनके साथ मारपीट की गई थी। इसके बाद विवाद ने और तूल पकड़ लिया और प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर भी मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने जीआरपी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। जीआरपी ने शिकायतों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। मारपीट के आरोप में तीन वेंडरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है।

रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर उठे सवाल

रेलवे स्टेशन जैसे संवेदनशील स्थान पर यात्रियों की मौजूदगी के बीच हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्लेटफॉर्म पर ट्रेन खड़ी थी और यात्रियों की आवाजाही जारी थी, इसके बावजूद वेंडरों के बीच खुलेआम मारपीट होती रही।

घटना के दौरान आरपीएफ के जवान मौके पर नजर नहीं आने की बात भी सामने आई है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए तैनात बलों की मौजूदगी के बावजूद इस तरह की घटनाओं पर समय रहते नियंत्रण क्यों नहीं हो पा रहा है।फिलहाल जीआरपी दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

20 MSME, 300 विदेशी खरीदार और 1,000 बिजनेस मीटिंग्स, जानें वाइब्रेंट गोवा समिट की पूरी तैयारी

CJP Tiranga March Live: अभिजीत दिपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CP जाने की कर रहे थे कोशिश

CJP चीफ अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया गया, तिरंगा यात्रा से ठीक पहले पुलिस का एक्शन

हाथ में तिरंगा और दिल में धोखा, अभिजीत दिपके और CJP की तिरंगा यात्रा पर शाइना एनसी और राम कदम का तीखा प्रहार

एसिड अटैक किस देश में ज्यादा होता है? भारत या पाकिस्तान, जानें ब्रिटेन किस नंबर पर