किसानों से चर्चा करते हुए विधायक विक्रम मंडावी (सोर्स- नवभारत लाइव )
बीजापुर

बीजापुर के 400 किसानों पर धान नहीं बेच पाने का संकट, पंजीयन और रकबा शून्य होने से सरकारी खरीदी से होंगे बाहर

CG Paddy Procurement: किसानों के खेतों में धान की फसल तैयार है, लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में कहीं पंजीयन नहीं हुआ तो कहीं रकबा शून्य दर्ज होने के कारण उनकी धान बेचने में कई तहर की परेशानियां आ रही है।

अजय श्रीवास्तव, चंदू निर्मलकर

HIGHLIGHTS

  • खेतों में धान तैयार, लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में किसानों का रकबा शून्य।

  • कहीं तकनीकी खामियों की भेंट न चढ़ जाए किसानों की सालभर की मेहनत।

  • विधायक विक्रम मंडावी ने सुनी समस्या, अधिकारियों को निराकरण के दिए निर्देश।

  • ​बीजापुर के किसान नहीं बेच पा रहे धान, लगा रहे धान खरीदी केंद्रों के चक्कर।

Chhattisgarh Paddy Procurement Update: बीजापुर। बस्तर के किसानों की समस्याएं एक बार फिर सरकारी व्यवस्था की खामियों के सामने खड़ी नजर आ रही हैं। पामेड़ क्षेत्र के 400 से अधिक किसानों पर इस साल धान बेचने से वंचित होने का संकट मंडरा रहा है। किसानों के खेतों में धान की फसल तैयार है, लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में कहीं पंजीयन नहीं हुआ तो कहीं रकबा शून्य दर्ज होने के कारण उनकी उपज सरकारी खरीदी केंद्रों तक पहुंचने का रास्ता ही बंद होता दिखाई दे रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब किसानों ने पूरी मेहनत से फसल उगाई है तो आखिर वे अपना धान बेचने के लिए सरकारी व्यवस्था के दरवाजे क्यों खटखटाने को मजबूर हैं?

विधायक विक्रम मंडावी ने सुनी समस्या

किसानों की इसी गंभीर समस्या को लेकर बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी आज पामेड़ पहुंचे। उन्होंने क्षेत्र के किसानों से मुलाकात कर उनकी परेशानियां सुनीं और धान खरीदी पंजीयन नहीं होने तथा रकबा शून्य दर्ज होने के मामलों की जानकारी ली। किसानों ने बताया कि बड़ी संख्या में किसान इस वर्ष धान खरीदी से बाहर हो सकते हैं। यदि समय रहते रिकॉर्ड में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें अपनी मेहनत से पैदा की गई फसल बेचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

विधायक ने अधिकारियों को दिए निर्देश

मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक मंडावी ने संबंधित अधिकारियों को किसानों की समस्याओं से अवगत कराया और जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र किसान को पंजीयन या रकबा संबंधी समस्या के कारण धान बेचने से वंचित नहीं होना चाहिए। सभी प्रभावित किसानों की समस्याओं का समाधान कर उनका धान खरीदा जाना सुनिश्चित किया जाए।

400 से अधिक किसानों का पंजीयन कैसे उलझा

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि धान खरीदी शुरू होने के बीच 400 से अधिक किसानों का पंजीयन और रकबा संबंधी मामला आखिर कैसे उलझा हुआ है? क्या जिम्मेदार विभाग समय रहते इन किसानों को राहत दे पाएगा या फिर सरकारी रिकॉर्ड की खामियों का खामियाजा किसानों को अपनी उपज बेचने से वंचित रहकर भुगतना पड़ेगा?

PM Modi Man Ki Baat Live: पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम, कहा- कनाडा में प्रवासी भारतीय कर रहे लोगों की मदद

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर सियासी लामबंदी तेज; DMK, पवार से खड़गे-राहुल और सोनिया करेंगे मुलाकात

Mann Ki Baat: नशामुक्त युवा से लेकर भारतीय कला की वैश्विक पहचान तक, पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें

राहुल गांधी की अपील पर स्टालिन का जवाब, बोले- इतिहास हमें 'एट्टाप्पन' नहीं, 'कट्टाबोम्मन' के रूप में याद करेगा

राजस्थान में जिंदा युवक मृत घोषित, डेथ सर्टिफिकेट जारी; जन-आधार से नाम काटा