MLA देवेंद्र यादव निर्वाचन मामले में बड़ा अपडेट (सोर्स- सोशल मीडिया)
भिलाई

भिलाई MLA देवेंद्र यादव निर्वाचन मामले में बड़ा अपडेट, हाइकोर्ट पूरी हुई सुनवाई, सुरक्षित रखा फैसला

Bhilai MLA Devendra Yadav News : भिलाई से कांग्रेस MLA देवेंद्र यादव के निर्वाचन को चुनौती देने वाली BJP नेता प्रेम प्रकाश पांडेय की याचिका पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रखा है।

चंदू निर्मलकर

HIGHLIGHTS

  • MLA देवेंद्र यादव पर चुनाव के दौरान शपथपत्र में जानकारी छिपाने का आरोप।

  • बीजेपी नेता प्रेम प्रकाश पांडेय की याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में पूरी हुई सुनवाई।

  • 30 जून 2026 को खारिज हुई, अब निर्वाचन की वैधता पर अंतिम निर्णय बाकी हैं।

  • नामांकन शपथपत्र में स्वयं और पत्नी की आय, चल-अचल संपत्ति समेत अन्य जानकारी छुपाने का आरोप।

Bhilai Devendra Yadav Election Petition Update : भिलाई विधानसभा सीट से चुने गए देवेंद्र यादव के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है। जस्टिस राकेश मोहन पांडेय ने प्रेम प्रकाश पांडेय और देवेन्द्र यादव दोनों के पक्ष को सुनने के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया। हालांकि कोर्ट ने फैसले की तारीख का ऐलान नहीं किया है। बता दें कि भिलाई के पूर्व विधायक प्रेम प्रकाश पांडेय ने वर्ष 2024 में याचिका दायर की थी।

आरोप लगाया गया कि देवेंद्र यादव ने विधानसभा चुनाव 2023 के नामांकन के साथ जमा शपथपत्र (प्रपत्र-26) में संपर्क विवरण, इंटरनेट मीडिया खातों, स्वयं और पत्नी की आय, चल-अचल संपत्ति, परिवार के सदस्यों को दिए ऋण तथा लंबित आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाई या गलत दर्ज की।

निर्वाचन की वैधता पर अंतिम निर्णय बाकी

याचिका में संपत्तियों का कम मूल्य बताने और वारंट तथा फरार घोषित किए जाने जानकारी देने का आरोप भी है। जिसमे हाईकोर्ट ने 21 अगस्त 2024 को पांच मुद्दे तय किए। इनमें नामांकन स्वीकृति की वैधता, शपथपत्र में जानकारी, कथित भ्रष्ट आचरण, कानूनी आवश्यकताओं का पालन और मांगी गई राहत शामिल हैं। मुद्दा क्रमांक 2 और 4 पर पहले सुनवाई की मांग भी 30 जून 2026 को खारिज हुई। अब निर्वाचन की वैधता पर अंतिम निर्णय बाकी हैं। बहरहाल इस मामले का फैसला सुरक्षित रख लिया गया है।

पिछली सुनवाई में क्या हुआ

इससे पहले पिछली सुनवाई में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पांच प्रमुख कानूनी मुद्दे तय किए थे। 21 अगस्त 2024 को हुई सुनवाई के दौरान इन बिंदुओं को रेखांकित किया था। इनमें पहला मुद्दा देवेंद्र यादव के नामांकन पत्र की वैधता से जुड़ा हुआ है। वहीं दूसरा मुद्दा चुनाव के दौरान जरूरी वैधानिक जानकारी दिए जाने से संबंधित है।

इसके अलावा तीसरे मुद्दे में चुनावी भ्रष्ट आचरण के आरोपों की जांच शामिल है। चौथा मुद्दा आरपीए की धारा 83 की अनिवार्य शर्तों के पालन से जुड़ा है। पांचवां और अंतिम मुद्दा याचिकाकर्ता द्वारा मांगी गई राहत के अधिकार पर आधारित है। आगामी 16 अक्टूबर को होने वाली सुनवाई में इन्हीं बिंदुओं पर कोर्ट आगे विचार करेगा। इन मुद्दों पर सुनवाई पूरी होने के बाद अब कोर्ट अंतिम फैसले पर पहुंची है।

26/11 आतंकी हमले के जख्मों से जन्मी थी देश की सबसे ताकतवर जांच एजेंसी NIA, जानें बिना रोक-टोक कैसे करती है काम

विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी का आरोपी कुलदीप कपूर बड़ौत से गिरफ्तार, 2023 से था उद्घोषित अपराधी

सौरव दास के खिलाफ LOC जारी, नागरिकता पर भी पड़ सकता है असर? दिल्ली हाईकोर्ट में केंद्र का बयान

UP Election 2027: अमेठी-रायबरेली में ज्यादा मजबूत कौन है? समाजवादी पार्टी या कांग्रेस

26/11 Attack: देश के सर्वोच्च बलिदान को सलाम, देश के दिग्गजों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- जीरो टॉलरेंस