छत्तीसगढ़ भिलाई नगर निगम सोर्स- नवभारत लाइव
भिलाई

भिलाई निगम की सभा में घोड़े पर पहुंचे भाजपा पार्षद संतोष मौर्य, बोले- भ्रष्टाचार पर जीत का प्रतीक

Bhilai Municipal Corporation : सामान्य सभा में अनोखी एंट्री ने खींचा सबका ध्यान, 3.50 करोड़ से अधिक के पेवर ब्लॉक घोटाले को लेकर गरमाया मामला। जांच में 16.85 लाख की रिकवरी निकलने का दावा।

दिनेश कुमार चौहान, रोहित कुमार बंछोर

HIGHLIGHTS

  • सामान्य सभा में घोड़े पर सवार होकर पहुंचे भाजपा पार्षद संतोष मौर्य।

  • अनोखी एंट्री को भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में जीत का प्रतीक बताया।

  • पेवर ब्लॉक के साढ़े तीन करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों में गड़बड़ी का आरोप।

  • जांच के बाद 16 लाख 85 हजार रुपये की रिकवरी निकलने का दावा।

  • पूरे पेवर ब्लॉक कार्यों की विस्तृत जांच कराने की मांग उठाई।

Chhattisgarh Bhilai Municipal Corporation : नगर निगम भिलाई की सामान्य सभा में आज उस वक्त सबकी निगाहें एक भाजपा पार्षद पर टिक गईं, जब वार्ड पार्षद संतोष मौर्य सदन में शामिल होने के लिए घोड़े पर सवार होकर पहुंचे।

उनकी इस अनोखी एंट्री ने निगम परिसर में हलचल मचा दी और शहर में भी चर्चा का विषय बन गई। लेकिन घोड़े पर सवार होकर पहुंचने के पीछे सिर्फ अलग अंदाज दिखाना नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लड़ाई को जीत का प्रतीक बताने का संदेश था।

जब संतोष मौर्य से घोड़े पर आने की वजह पूछी गई तो उन्होंने इसे भाजपा और अपनी विजय का प्रतीक बताया। दरअसल उनका इशारा भिलाई नगर निगम में सामने आए पेवर ब्लॉक घोटाले की ओर था।

पार्षद का दावा है कि उन्होंने सामान्य सभा में निगम के साढ़े तीन करोड़ रुपये से अधिक के पेवर ब्लॉक कार्यों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का मुद्दा उठाया था। उनके आरोपों के बाद दुर्ग कलेक्टर ने मामले की जांच कराई, जिसमें कई कार्यों में अनियमितताएं सामने आईं।

16 लाख 85 हजार रुपये की रिकवरी, लेकिन बड़ा सवाल अभी बाकी

संतोष मौर्य के मुताबिक जांच में पेवर ब्लॉक लगाने के कार्यों में गड़बड़ी पाए जाने के बाद संबंधित अधिकारियों से 16 लाख 85 हजार रुपये की रिकवरी निकाली गई। हालांकि उनका दावा है कि यह पूरे मामले की तस्वीर नहीं है। यदि साढ़े तीन करोड़ रुपये से अधिक के सभी पेवर ब्लॉक कार्यों की निष्पक्ष और विस्तृत जांच कराई जाए तो घोटाले की वास्तविक राशि और भी बड़ी सामने आ सकती है।

घोड़े की सवारी से सियासी संदेश, निगम में फिर गूंजा पेवर ब्लॉक का मुद्दा

सामान्य सभा में घोड़े पर पहुंचकर संतोष मौर्य ने एक तरफ जहां सबका ध्यान अपनी ओर खींचा, वहीं दूसरी तरफ पेवर ब्लॉक घोटाले के मुद्दे को फिर से चर्चा के केंद्र में ला दिया। उनकी इस एंट्री को भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लड़ाई में जीत का प्रतीक बताने से निगम की सियासत भी गरमा गई है।

अब सवाल यह है कि जब जांच में लाखों रुपये की रिकवरी निकल चुकी है तो क्या साढ़े तीन करोड़ रुपये से अधिक के पूरे पेवर ब्लॉक कार्यों की जांच होगी? और क्या इस घोटाले की पूरी जवाबदेही तय हो पाएगी? फिलहाल संतोष मौर्य की घोड़े पर सवार होकर सामान्य सभा में पहुंचने की तस्वीर और पेवर ब्लॉक घोटाले को लेकर उनका दावा शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Delimitation Bill LIVE: परिसीमन बिल का समर्थन करेगी NCP(SP), राहुल गांधी ने कहा- 'DMK हमारे साथ चले'

परिसीमन बिल पर शरद पवार गुट का बड़ा फैसला, समर्थन करेगा NCP (SP); जितेंद्र आव्हाड ने दी जानकारी

कार्तिगई दीपम विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख, अधिकारियों को अवमानना नोटिस; CRPF संभालेगी सुरक्षा

मुंबई को दहलाने की धमकी देने वाला निकला तमिलनाडु का इंजीनियर, अमेरिका से 1500 फर्जी धमकियां देने का शक

संसद के विशेष सत्र से पहले India ब्लॉक में बगावत, RJD सांसद ने किया परिसीमन का समर्थन; बोले-यह जनता के हित में