भारतीय शिक्षा बोर्ड परीक्षा  (सोर्स - नवभारत लाइव)
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में पहली बार, भारतीय शिक्षा बोर्ड से होगी 10वीं-12वीं की परीक्षा, समय-सारिणी घोषित

Chhattisgarh Board Exam: भारतीय शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की वार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके मुताबिक, दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं मार्च 2027 में आयोजित होंगी।

जयदास मानिकपुरी, चंदू निर्मलकर

HIGHLIGHTS

  • 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की समय-सारिणी घोषित।

  • दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं मार्च 2027 में होंगी आयोजित।

  • 12वीं की ऑल इंडिया सीनियर स्कूल परीक्षा 8 मार्च से।

  • भारतीय शिक्षा बोर्ड ने संस्कृत को किया अनिवार्य।

Chhattisgarh Bharatiya Shiksha Board Exam: छत्तीसगढ़ में शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। राज्य में पहली बार भारतीय शिक्षा बोर्ड (Bharatiya Shiksha Board) से संबद्ध विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। भारतीय शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की वार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके मुताबिक, दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं मार्च 2027 में आयोजित होंगी।

10वीं की परीक्षा 8 मार्च से

बोर्ड की ओर से घोषित समय-सारिणी के अनुसार, कक्षा 10वीं की ऑल इंडिया सेकेंडरी स्कूल परीक्षा 8 मार्च से शुरू होकर 20 मार्च 2027 तक चलेगी। वहीं, कक्षा 12वीं की ऑल इंडिया सीनियर स्कूल परीक्षा 8 मार्च से प्रारंभ होकर 30 मार्च 2027 तक आयोजित की जाएगी। इस घोषणा के साथ ही बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी मिल गई है।

भारतीय शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी जानकारी के अनुसार कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों की परीक्षा में संस्कृत को अनिवार्य विषय के रूप में शामिल किया गया है। ऐसे में विद्यार्थियों को अन्य विषयों के साथ संस्कृत की तैयारी पर भी विशेष ध्यान देना होगा।

वर्तमान में कुल 16 स्कूल

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में वर्तमान में भारतीय शिक्षा बोर्ड से कुल 16 विद्यालय संबद्ध हैं। इनमें 3 हाईस्कूल, 3 हायर सेकेंडरी स्कूल और 10 प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। पहली बार राज्य में इस बोर्ड के अंतर्गत हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्तर की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित होने जा रही हैं।

परीक्षा व्यवस्था को लेकर बोर्ड ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके तहत भारतीय शिक्षा बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों को ही परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को परीक्षा देने के लिए दूसरे शहर या किसी अन्य संस्थान में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वे अपने ही संबद्ध विद्यालय में परीक्षा दे सकेंगे।

छत्तीसगढ़ में पहली बार इस बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं होने से संबद्ध विद्यालयों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच इसे लेकर उत्सुकता है। अब सभी की नजर परीक्षा की तैयारियों और आगामी शैक्षणिक गतिविधियों पर रहेगी।

लतीफ भट को ढेर किए जाने पर गृह मंत्री अमित शाह ने की सुरक्षा बलों की तारीफ, कहा-ऑपरेशन में बेहतरीन तालमेल दिखा

QUAD समिट में पीएम मोदी ने जमीन से उठाया तिरंगे वाला मार्कर, ट्रंप बोले- सेव इट; VIDEO वायरल

शिवसेना नेताओं ने सोनिया गांधी की किताब फाड़ी, संजय निरुपम और शाइना एनसी ने की महाराष्ट्र में बैन की मांग

CM योगी दोनों कानों में कितने ग्राम के सोने के कुंडल पहनते हैं? जानें उनकी असली कीमत

क्या अब SpiceJet भी बंद हो जाएगा, एयरलाइन के सामने मंडरा रहा गहरा आर्थिक संकट