बखराबाद और दांतन रेलवे स्टेशनों शुरू किया जाएगा ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग सिस्टम।
27 और 28 नवंबर को रवाना होने वाली आठ ट्रेनों के समय में बदलाव।
बेंगलुरु-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस 2 घंटे देर से चलेंगी।
दक्षिण पूर्व रेलवे में ने जारी की प्रभावित 8 ट्रेनों की सूची।
South Eastern Railway Train Time Change: दक्षिण पूर्व रेलवे में सिग्नलिंग व्यवस्था के आधुनिकीकरण का असर रेल परिचालन पर पड़ेगा। बखराबाद और दांतन रेलवे स्टेशनों के बीच 28 नवंबर को ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग सिस्टम शुरू किया जाएगा। इसके लिए सिग्नलिंग में बदलाव और परीक्षण के चलते ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इस कारण 27 और 28 नवंबर को रवाना होने वाली आठ ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है।
इनमें चार ट्रेनों को दो से तीन घंटे तक देरी से रवाना किया जाएगा, जबकि अन्य ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है।
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, 27 नवंबर को रवाना होने वाली 22612 न्यू जलपाईगुड़ी-चेन्नई सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस और 07046 सिकंदराबाद-नाहरलागुन स्पेशल तीन घंटे देरी से चलेंगी।
17032 अगरतला-चार्लापल्ली एक्सप्रेस और 12503 हमसफर एक्सप्रेस को दो घंटे देरी से रवाना किया जाएगा। इसी दिन 12246 बेंगलुरु-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस 2 घंटे 15 मिनट की देरी से चलेगी।
इसी तरह 28 नवंबर को रवाना होने वाली 12245 हावड़ा-बेंगलुरु दुरंतो एक्सप्रेस तीन घंटे, 18045 शालीमार-चार्लापल्ली ईस्ट कोस्ट एक्सप्रेस ढाई घंटे और 20889 हावड़ा-तिरुपति हमसफर एक्सप्रेस दो घंटे देरी से रवाना होगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों की अद्यतन स्थिति NTES ऐप या 139 हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त कर लें, ताकि स्टेशन पहुंचने में अनावश्यक परेशानी न हो।
झारसुगुड़ा यार्ड में रीमॉडलिंग कार्य के चलते दिसंबर महीने में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल ने इस कार्य के कारण कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव की घोषणा की है। इसके तहत 12 ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में पूरी तरह रद्द किया गया है, जबकि दो ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। इसके अलावा एक ट्रेन के प्रस्थान समय में भी बदलाव किया गया है।