छत्तीसगढ़ भाटापारा खाद्य विभाग सोर्स- नवभारत लाइव
बलौदा बाजार

भाटापारा में होटल-रेस्टोरेंट पर खाद्य विभाग की दबिश, 6 पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे

Bhatapara Food Department : 16 से 30 नवंबर 2026 तक चलाए जा रहे विशेष अभियान सुरक्षित आहार, हमर अधिकार के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया।

रोहित कुमार बंछोर

HIGHLIGHTS

  • भाटापारा और बलौदाबाजार में खाद्य विभाग का निरीक्षण।

  • बिरयानी सेंटर और कैंटीन से खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल।

  • मुस्कान होटल एंड रेस्टो को विभाग ने थमाया नोटिस।

  • शाकाहारी-मांसाहारी भोजन साथ रखने पर मिली अनियमितता।

  • अखबार में पैकिंग और अमानक रंगों के इस्तेमाल पर दी चेतावनी।

Chhattisgarh Bhatapara Food Department : बलौदाबाजार जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट के खिलाफ विशेष निरीक्षण अभियान शुरू किया है। 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक चलाए जा रहे 15 दिवसीय विशेष अभियान सुरक्षित आहार, हमर अधिकार के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने जिले के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए 6 तरह के नमूने एकत्र किए गए, जिन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। वहीं नियमों का उल्लंघन मिलने पर एक रेस्टोरेंट को नोटिस भी जारी किया गया है।

यह अभियान कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर अभिहित अधिकारी अक्षय कुमार सोनी के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है। इसके तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने भाटापारा और बलौदाबाजार के अलग-अलग खाद्य प्रतिष्ठानों में पहुंचकर साफ-सफाई, खाद्य सामग्री के रखरखाव और गुणवत्ता की जांच की।

बिरयानी सेंटर और कैंटीन में लिए गए सैंपल

निरीक्षण के दौरान टीम ने भाटापारा बस स्टैंड स्थित शमा हैदराबादी बिरयानी सेंटर और रवान स्थित गुप्ता कैंटीन का आकस्मिक निरीक्षण किया। यहां खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए ग्रेवी, तेल, दूध, मटर, पोहा और शक्कर के नमूने लिए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शाकाहारी-मांसाहारी भोजन साथ रखने पर नोटिस

इसी अभियान के तहत बलौदाबाजार के गार्डन चौक, सिविल लाइन, वार्ड क्रमांक-21 स्थित मुस्कान होटल एंड रेस्टो का भी निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान यहां शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थों को अलग-अलग संग्रहित नहीं रखने की कमी सामने आई। इसे खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के प्रावधानों का उल्लंघन मानते हुए विभाग ने धारा 32 के तहत नोटिस जारी किया है।

होटल-ढाबा संचालकों को सख्त निर्देश

खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने जिले के सभी होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड संचालकों को स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थों को अलग-अलग रखना अनिवार्य होगा। इसके अलावा खाद्य पदार्थों की पैकिंग में अखबार का इस्तेमाल नहीं करने और प्रतिबंधित या अमानक रंगों से खाद्य सामग्री तैयार नहीं करने की हिदायत दी गई है।

दिल्ली-NCR की हवा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केवल BS-6 वाहनों की होगी एंट्री; पड़ोसी राज्यों से मांगी रिपोर्ट

Kal Ka Mausam: 24 नवंबर को किन राज्यों में होगी भारी बारिश और कहां सताएगी ठंड? इन राज्यों के लिए IMD का अलर्ट

हिंदू राजा के बेटे ने अपनाया था इस्लाम! लश्कर आतंकी फैसल नदीम ने अपने पूर्वजों को लेकर किया दावा

खुद को बाहुबली समझना बंद करें...बिहार के सेशन जज को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, कहा- नीयत सही पर तरीका गलत

नौसेना दिवस से पहले बड़ा अपडेट, 2 दिसंबर को मीडिया से रूबरू होंगे पश्चिमी नौसेना कमान प्रमुख संजय वत्सायन