क्लैट परीक्षा (सौ. फ्रीपिक) 
करियर

CLAT परीक्षा क्या आपके लिए है अच्छा विकल्प? यहां मिलेगी पूरी जानकारी

CLAT Career Guide: लॉ के क्षेत्र में करियर बनाने की सोच रहे हैं तो क्लैट परीक्षा अच्छा विकल्प है। लेकिन कई लोगों को इसके बारे में पूरी जानकारी नहीं होती है जिसकी वजह से वह आगे नहीं बढ़ पाते हैं।

प्रीति शर्मा

Career Guide: कानूनी करियर में कदम रखना चाहते हैं लेकिन कैसे शुरुआत करें यह समझ नहीं आ रहा? ऐसे में CLAT परीक्षा आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। यह परीक्षा देश के टॉप नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में एडमिशन का मौका देती है बल्कि आगे चलकर जज, लॉ ऑफिसर, कॉर्पोरेट वकील, लीगल एडवाइजर जैसे शानदार नौकरियों के रास्ते खुलते हैं।

क्लैट 2026 की परीक्षा 7 दिसंबर को होने वाली है। इस परीक्षा के जरिए 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड एलएलबी और  एलएलएम कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। इस परीक्षा में किन किन शानदार नौकरियों का रास्ता खुलता है आज हम आपको इस आर्टिकल में बताने वाले हैं।

क्या है CLAT

कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) देश की सबसे प्रतिष्ठित लॉ एंट्रेंस परीक्षाओं में से एक है। इसके जरिए देश के 26 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में एडमिशन मिलता है। हर साल हजारों स्टूडेंट्स यह परीक्षा देते हैं। यह बीए एलएलबी, बीबीए एलएलबी और बीकॉम एलएलबी जैसे इंटीग्रेटेड कोर्स के लिए होती है। लीगल सेक्टर के लिए यह परीक्षा कई दरवाजे खोलती है।

क्लैट क्लियर करने पर क्या हैं करियर ऑप्शन

  • क्लैट क्लियर करने के बाद एनएलयू से लॉ की पढ़ाई की जा सकती है। जहां से निकलने वाले ग्रेजुएट्स देश विदेश की टॉप कंपनियों में शानदार जॉब ऑफर मिलती है।
  • क्लैट क्लियर करने के बाद लिटिगेशन लॉयर बनने का रास्ता खुल जाता है। एक्सपीरियंस के साथ कमाई भी तेजी से बढ़ती है।
  • क्लैट क्लियर करके आप एनएलयू से पड़े स्टूडेंट पीसीएस जे जैसी परीक्षा देकर सिविल जज या ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट बन सकते हैं।
  • क्लैट क्लियर करके कॉरपोरेट कंपनियों में कानूनी और वित्तीय सलाह के लिए लीगल एडवाइजर बन सकते हैं।
  • सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट, थिंक टैंक और सरकारी संस्थानों में लीगल रिसर्च और पब्लिक पॉलिसी से जुड़ा शानदार करियर बन सकता है।

क्लैट के जरिए अब 5 साल में पढ़ाई हो जाती है। वहीं लास्ट दो साल में स्टूडेंट अपनी पसंद के स्पेशलाइजेशन चुनते हैं। जिसमें कॉरपोरेट लॉ, कॉन्स्टिट्यूशन लॉ, ट्रेड लॉ और क्रिमिनल लॉ आदि शामिल होते हैं। जानकारी के मुताबिक किसी भी स्ट्रीम में स्टूडेंट क्लैट दे सकते हैं।

क्यों है क्लैट सही विकल्प

अगर आपको कानूनी पढ़ाई में रुचि है, केस स्टडी और समस्या का समाधान पसंद है तो क्लैट परीक्षा आपके लिए बेहतर विकल्प है। समाज में बदलाव, तर्क, विश्लेषण, स्थिरता और सम्मानजनक करियर चाहते हैं तो यह अच्छा ऑप्शन है

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

पीएम मोदी का मुंबई-वड़ोदरा दौरा, गुजरात-महाराष्ट्र को मिलेगी बड़ी सौगात, करेंगे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन

सत्य निकेतन हादसा: 27 घंटे बाद खत्म हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, बुझ गए 7 घरों के चिराग; अब तक क्या-क्या हुआ?

Explainer: आग, जलभराव या इमारत गिरने की घटना, हमेशा MCD पर ही क्यों सवाल; दिल्ली पर इसका कितना कंट्रोल?

Bye Election: चार राज्यों की 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल