VITEEE के लिए शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन 
करियर

VITEEE 2026: VITEEE के लिए शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन, ऐसे मिलेगा एडमिशन, यहां जानें पूरा प्रॉसेस

VITEEE 2026 Date: वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT) ने अपनी प्रवेश परीक्षा VITEEE 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 है।

अर्पित शुक्ला

VITEEE 2026: जेईई मेन 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होने का इंतजार है। इससे पहले, वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT) ने VITEEE 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। VITEEE में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार VIT की आधिकारिक वेबसाइट viteee.vit.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन लिंक पा सकते हैं। प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 31 मार्च 2026 है।

VITEEE परीक्षा 28 अप्रैल से 3 मई 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। कुल 125 प्रश्न होंगे, जिन्हें गणित/जीवविज्ञान (40 प्रश्न), भौतिकी (35 प्रश्न), रसायन विज्ञान (35 प्रश्न), योग्यता (10 प्रश्न) और अंग्रेजी (5 प्रश्न) में बांटा गया है। प्रश्न पत्र केवल अंग्रेजी में होगा।

VITEEE 2026 के लिए आयु सीमा:

VITEEE प्रवेश परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की जन्मतिथि 1 जुलाई 2004 या उसके बाद होनी चाहिए। हाई स्कूल प्रमाणपत्र में दर्ज जन्मतिथि ही प्रमाणिक मानी जाएगी।

VITEEE 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें:

  1. VITEEE की आधिकारिक वेबसाइट viteee.vit.ac.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर उपलब्ध VITEEE 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  3. एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को अपनी जानकारी दर्ज करनी होगी।
  4. 'सबमिट' पर क्लिक करें और अकाउंट में लॉगिन करें।
  5. आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  6. 'सबमिट' पर क्लिक करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
  7. भविष्य में उपयोग के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी रखें।

Weather Alert: मानसून ट्रफ ने पकड़ी रफ्तार, बंगाल-ओडिशा समेत इन राज्यों में मूसलाधार बारिश, रेड अलर्ट जारी

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: संसद का मानसून सत्र आज होगा खत्म, छात्र आंदोलन पर हो सकती है चर्चा

इजरायल का गाजा में फिर घातक ड्रोन हमला, शांति अपील के बीच हमास का शीर्ष कमांडर निशाने पर

भूकंप के झटकों से कांपा लेह, सुबह 6 बजे 5.5 तीव्रता के लगे झटके, घरों से बाहर भागे लोग

जरा याद करो कुर्बानी: अंग्रेजों के सामने नहीं झुके हिलसा के 11 वीर, तिरंगे के लिए सीने पर खाई थीं गोलियां