यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2025 (सौ. सोशल मीडिया) 
करियर

उत्तर प्रदेश में महिलाओं के लिए निकली ढेर सारी नौकरियां, 12वीं पास करें आवेदन

UP Anganwadi Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए आंगनवाड़ी पदों पर विभिन्न जिलों में नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके लिए इच्छुक महिलाएं ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

प्रीति शर्मा

Anganwadi Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश में महिलाओं के लिए नौकरी का बेहतरीन अवसर आया है। राज्य के विभिन्न जिले जैसे हापुड़, प्रतापगढ़, अमरोहा, ललितपुर और सिद्धार्थनगर में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के कुल 105 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। इन भर्ती के लिए उम्मीदवार विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 नवंबर से 28 नवंबर 2025 तक है।

सभी पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास है। साथ ही उम्मीदवार की उम्र 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार उसी ग्राम सभा की निवासी होनी चाहिए जहां पर पद खाली हैं। विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता महिलाओं के लिए आवश्यक प्रमाणपत्र जैसे मृत्यु प्रमाणपत्र, न्यायालय का आदेश या निवास आय प्रमाण पत्र निर्धारित अधिकारी द्वारा जारी होना चाहिए।

चयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को हर महीने 4500 रुपए वेतन दिया जाएगा। ग्रामीण इलाके में रहने वाली महिलाओं के लिए यह आत्मनिर्भरता की दिशा में अहम कदम हो साबित होगा। बता दें कि आंगनबाड़ी केंद्र पर एक परिवार की दो महिलाओं की नियुक्ति नहीं की जाएगी।

कैसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले upanganwadibharti.in की वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर आंगनवाड़ी वर्कर रजिस्ट्रेशन की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब फॉर्म में अपना नाम, मोबाइल नंबर, जिला आदि जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  • इसके बाद शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी जानकारी दर्ज करें।
  • सभी डिटेल्स को भरकर फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

यूपी के हापुड़ जिले में आंगनवाड़ी कार्यकत्री भर्ती 2025 के तहत कुल 43 रिक्त पदों पर आवेदन शुरू हो चुके हैं। वहीं जनपद अमरोहा में कुल 12 पद रिक्त हैं। जिसपर आवेदन की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2025 है। प्रतापगढ़ में आंगनवाड़ी कार्यकत्री के कुल 15 पद खाली हैं। ललितपुर में कुल 22 रिक्त पदों पर भर्ती होगी। इसके अलावा सिद्धार्थनगर में 13 रिक्त पदों पर भर्ती होगी।

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: FCRA पर JPC का प्रस्ताव पास, लोकसभा में हुआ स्वीकार

राकेश टिकैत का बड़ा ऐलान, 13 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा; ट्रैक्टर के साथ शामिल होने की अपील

जीवन में पहली बार ऐसा दृश्य देख रहा हूं...संसद में जारी गतिरोध पर किरेन रिजिजू ने जताई निराशा

Railway Promotion Rules: रेलवे कर्मचारियों को बड़ी राहत, दो साल की सेवा पूरा किए बिना भी प्रमोशन का रास्ता साफ

कर्नाटक में पोर्टफोलियो का सस्पेंस खत्म! CM डीके शिवकुमार ने किसे सौंपी कौन-सी कुर्सी, देखें पूरी लिस्ट