UP में वरिष्ठ प्रशिक्षक के 132 पदों पर भर्ती सोर्स-सोशल मीडिया
करियर

UP Government Jobs 2026: UP में वरिष्ठ प्रशिक्षक के 132 पदों पर भर्ती, PET-2025 स्कोर से होगा चयन, जाने सैलरी

UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने वरिष्ठ प्रशिक्षक के 132 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन 14 सितंबर से 5 अक्टूबर तक होंगे। मुख्य परीक्षा के लिए PET-2025 स्कोर अनिवार्य रहेगा।

करुणा नंद शाहवाल

UPSSSC Senior Instructor Vacancy: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वरिष्ठ प्रशिक्षक (Senior Instructor) के 132 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं।

इच्छुक उम्मीदवार 14 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए PET-2025 का वैध स्कोर अनिवार्य होगा। आयोग PET स्कोर के आधार पर रिक्तियों के 15 गुना अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट करेगा।

PET-2025 क्यों है जरूरी?

UPSSSC वरिष्ठ प्रशिक्षक भर्ती 2026 की मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का PET-2025 में शामिल होना और उसके पास वैध PET स्कोर कार्ड होना अनिवार्य है।

आयोग प्रत्येक पद और श्रेणी के लिए रिक्तियों के 15 गुना उम्मीदवारों को PET-2025 के स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट करेगा। ध्यान रहे, शून्य या उससे कम PET स्कोर वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए पात्र नहीं माना जाएगा। इसलिए केवल PET देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि वैध और प्रतिस्पर्धी स्कोर होना भी जरूरी है।

13 विषयों में होगी वरिष्ठ प्रशिक्षक की भर्ती

इस भर्ती में वरिष्ठ प्रशिक्षक के 13 अलग-अलग विषयों के पद शामिल हैं। प्रत्येक विषय के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग निर्धारित की गई है।

विषयशैक्षणिक योग्यता
कृषि अभियंत्रकृषि इंजीनियरिंग में स्नातक, न्यूनतम 50% अंक
पौध संरक्षणकृषि में B.Sc, न्यूनतम 50% अंक
उद्यान विज्ञानकृषि में B.Sc, न्यूनतम 50% अंक
पशुपालनB.V.Sc या M.V.Sc, न्यूनतम 50% अंक
कृषि विज्ञानकृषि में B.Sc, न्यूनतम 50% अंक
महिला कल्याणगृह विज्ञान/गृह अर्थशास्त्र/पोषण/आहार में B.Sc, न्यूनतम 50% अंक
सहकारिताM.A. अर्थशास्त्र / M.Sc कृषि अर्थशास्त्र / M.Com, न्यूनतम 50% अंक
पंचायतअर्थशास्त्र/कृषि अर्थशास्त्र/समाजशास्त्र में स्नातकोत्तर, न्यूनतम 50% अंक
मृदाविज्ञानकृषि में B.Sc, न्यूनतम 50% अंक
कृषिकृषि में स्नातकोत्तर, न्यूनतम 55% अंक
कृषि प्रसारकृषि में B.Sc, न्यूनतम 50% अंक
सार्वजनिक स्वास्थ्यस्नातक + मान्यता प्राप्त स्वच्छता निरीक्षक प्रमाणपत्र
उत्पादनकृषि/मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/सिविल में डिग्री या डिप्लोमा + 2 वर्ष अनुभव

किस विषय में कितनी वैकेंसी?

UPSSSC वरिष्ठ प्रशिक्षक भर्ती 2026 में कुल 132 पद निकाले गए हैं। सबसे अधिक 30 पद कृषि अभियंत्र के लिए हैं। सूची में देंखें किन पदों के लिए कितनी भर्ती निकली है-

विषयवैकेंसी
कृषि अभियंत्र30
पौध संरक्षण16
उद्यान विज्ञान16
पशुपालन14
कृषि विज्ञान12
महिला कल्याण9
सहकारिता8
पंचायत8
मृदाविज्ञान8
कृषि प्रसार5
सार्वजनिक स्वास्थ्य3
उत्पादन2
कृषि1

चयन के बाद कितना मिलेगा वेतन?

UPSSSC वरिष्ठ प्रशिक्षक भर्ती 2026 में चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-6 के तहत वेतन मिलेगा। इस पद के लिए 35,400 से 1,12,400 प्रति माह का वेतनमान निर्धारित किया गया है।

अधिसूचना में महंगाई भत्ता (DA), HRA और अन्य भत्तों का अलग से उल्लेख नहीं किया गया है। इसलिए वेतन और भत्तों की विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक बेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

चयन के बाद कितना मिलेगा वेतन?

वरिष्ठ प्रशिक्षक के पद पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन स्तर-6 के तहत वेतन मिलेगा। इस वेतन स्तर में वेतन 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये तक है।

अधिसूचना में भत्तों और कुल मासिक वेतन की अलग से जानकारी नहीं दी गई है इसलिए उम्मीदवारों को वेतन से जुड़ी जानकारी के लिए भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना को देखना चाहिए।

चयन के बाद कितना मिलेगा वेतन?

UPSSSC वरिष्ठ प्रशिक्षक भर्ती 2026 में चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-6 के तहत वेतन मिलेगा। इस पद के लिए 35,400 से 1,12,400 प्रति माह का वेतनमान निर्धारित किया गया है।

अधिसूचना में महंगाई भत्ता (DA), HRA और अन्य भत्तों का अलग से उल्लेख नहीं किया गया है। इसलिए वेतन और भत्तों की विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक बेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

आयु सिमा कितनी होनी चाहिए?

UPSSSC वरिष्ठ प्रशिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 21 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई के आधार पर की जाएगी।

आवेदन शुल्क कितना देना होगा?

वरिष्ठ प्रशिक्षक भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क मात्र 25 रुपये देना पढ़ेगा। आवेदन करते समय उम्मीदवार ध्यान दें कि उनकी शैक्षणिक योग्यता, PET-2025 का स्कोर और पूरी जानकारी सही हो।

परीक्षा में 100 प्रश्न, 100 अंक

UPSSSC वरिष्ठ प्रशिक्षक भर्ती 2026 की मुख्य परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें कुल 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा का उद्देश्य केवल संबंधित विषय का ज्ञान ही नहीं, बल्कि उम्मीदवार की विश्लेषण क्षमता, कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी की समझ और उत्तर प्रदेश से जुड़ी सामान्य जानकारी का भी मूल्यांकन करना है।

परीक्षा में संबंधित विषय से 50 प्रश्न (50 अंक) पूछे जाएंगे। विश्लेषण क्षमता एवं आंकड़ों की समझ से 15 प्रश्न (15 अंक), कंप्यूटर और सूचना तकनीक से 15 प्रश्न (15 अंक) तथा उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान से 20 प्रश्न (20 अंक) होंगे। इस प्रकार पूरी परीक्षा में कुल 100 प्रश्न और 100 अंक निर्धारित किए गए हैं।

5 अक्टूबर आखिरी तारीख

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 सितंबर 2026 से शुरू हो चुके हैं और उम्मीदवार 5 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर ऑनलाइन फॉर्म भरकर किया जाएगा। फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और PET-2025 का विवरण सावधानी से भरना होगा।

आवेदन से पहले इन बातों का रखें ध्यान

मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए PET-2025 का वैध स्कोर कार्ड अनिवार्य है। जिन उम्मीदवारों का PET स्कोर शून्य या उससे कम होगा, उन्हें शॉर्टलिस्ट नहीं किया जाएगा। साथ ही, प्रत्येक विषय की शैक्षणिक योग्यता अलग है।

उत्पादन पद के लिए 2 वर्ष का अनुभव और सार्वजनिक स्वास्थ्य पद के लिए स्वच्छता निरीक्षक का मान्यता प्राप्त प्रमाणपत्र आवश्यक है। कुल 132 पदों पर भर्ती होगी और मुख्य परीक्षा के लिए चयन PET-2025 स्कोर के आधार पर किया जाएगा।

US Tariff on India: भारत समेत 10 देशों पर लग सकता है 100% टैरिफ, आज US हाउस में वोटिंग

UCC पर एनडीए में मतभेद के सुर, जेडीयू ने सभी सांसद-विधायक और एमएलसी की बैठक बुलाई

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-UP समेत 25 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, 85 KM तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार

विवादित होने के बावजूद कांग्रेस के लिए उपयोगी माने जाते हैं चिंदबरम, इन विवादों से रहा है चोली-दामन का रिश्ता

भारत की पहली सॉल्ट कंटेनर ट्रेन हुई रवाना, गुजरात में 5 गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल राष्ट्र को समर्पित