UPSSSC आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा (फोटो - गूगल इमेज)
करियर

UPSSSC Excise Constable Main Exam 2026: 20 सितंबर को होगी परीक्षा, 32,891 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

Excise Constable Vacancy : UPSSSC आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा 2026 का आयोजन 20 सितंबर को होगा। परीक्षा के लिए 32,891 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है और भर्ती में कुल 820 पद हैं।

हितेश तिवारी

Excise Constable Vacancy : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा 2026 की तारीख घोषित कर दी है। आयोग के परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार मुख्य लिखित परीक्षा 20 सितंबर 2026 को आयोजित होगी।

परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। यह परीक्षा विज्ञापन संख्या 08-परीक्षा/2026 के तहत होगी। परीक्षा की तारीख सामने आने के बाद अभ्यर्थियों के पास तैयारी के लिए सीमित समय बचा है। ऐसे में उन्हें रिवीजन और मॉक टेस्ट के साथ कमजोर विषयों पर भी ध्यान देना होगा।

20 सितंबर को होगी परीक्षा

आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा के लिए 32,891 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनका चयन PET-2025 के आधार पर हुआ है। भर्ती में पदों की संख्या भी बढ़ाई गई है। पहले 722 पद निर्धारित थे, जिन्हें बढ़ाकर अब 820 पद कर दिया गया है।

मुख्य परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवारों को निर्धारित परीक्षा शुल्क भी जमा करना होगा। अनारक्षित और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 200 रुपये है, जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को 80 रुपये देने होंगे। दिव्यांग अभ्यर्थियों से कोई परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा।

32,891 शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थी होंगे शामिल

अभी आयोग ने मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी नहीं किया है। प्रवेश पत्र जारी होने की तारीख बाद में घोषित की जाएगी। अभ्यर्थियों को UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम और अन्य जरूरी दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ निर्धारित पहचान पत्र भी ले जाना होगा। 20 सितंबर की परीक्षा को देखते हुए अभ्यर्थियों को अब रोजाना पढ़ाई के साथ पिछले प्रश्नपत्रों का अभ्यास, मॉक टेस्ट और समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच