यूपीएससी भर्ती 2026 ( सोर्स- सोशल मीडिया) 
करियर

UPSC Recruitment 2026: 105 ग्रुप A और B पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और आखिरी तारीख

UPSC Government Jobs 2026: भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप A और B के 105 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार 17 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

करुणा नंद शाहवाल

UPSC Recruitment 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आयोग ने भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप 'A' और ग्रुप 'B' के कुल 105 पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन 27 जून 2026 से शुरू हो गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूपीएससी के आधिकारिक ऑनलाइन रिक्रूटमेंट एप्लीकेशन (ORA) पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 17 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। भर्ती के तहत विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में अलग-अलग पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनके लिए शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है। चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क और अन्य जरूरी जानकारी भी नोटिफिकेशन में उपलब्ध है। केंद्र सरकार के प्रतिष्ठित विभागों में नौकरी पाने का यह सुनहरा अवसर है, इसलिए योग्य अभ्यर्थी तय समय सीमा के भीतर आवेदन करना न भूलें।

जानिए कौन-कौन से विभागों में मिलेगी नौकरी ?

संघ लोक सेवा आयोग यूपीएससी ने भारत सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों कई सीधी भर्ती निकाली है। जिसमें से कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय , कार्पोरेट मामले, स्वास्थय एवं परिवार कलाण मंत्रालय, नागरिक उड्डयन,संस्कृति रक्षा और आयुष मंत्रालय शामिल हैं।

ग्रुप A और B के पदों पर होगी भर्ती

  • जॅाइंट डायरेक्टर (Joint Director)
  • मेडिकल ऑफिसर/रिसर्च ऑफिसर (सिद्धा) (Medical Officer/Research Officer Siddha)
  • स्पेशलिस्ट ग्रेड III ऑर्थोपेडिक्स, कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी (Orthopedics, Cardiology, Neurology)
  • एयरोनॉटिकल ऑफिसर (Aeronautical Officer)
  • सिविलियन असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर (Civilian Assistant Security Officer)
  • डिप्टी सुपरिटेंडिंग आर्कियोलॉजिस्ट (Deputy Superintending Archaeologist)
  • स्टोर ऑफिसर (Store Officer)
  • लीगल ऑफिसर (Legal Officer)
  • कंपनी प्रॉसिक्यूटर (Company Prosecutor)
  • सीनियर फोटोग्राफिक ऑफिसर (Senior Photographic Officer)

ORA पोर्टल से भरें ऑनलाइन फॉर्म

यूपीएससी के आधिकारिक ORA पोर्टल upsconline.nic.in पर जाएं।

होमपेज पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन शुरू करें।

इसके बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।

निर्धारित फॉर्मेट में अपने आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

यदि संबंधित पद के लिए आवेदन शुल्क लागू है, तो ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करें।

सभी विवरण जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए कन्फर्मेशन पेज का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

आवेदन से पहले नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें

आवेदन फॉर्म भरते समय सभी जानकारी ध्यानपूर्वक और सही दर्ज करें। फॉर्म सबमिट करने से पहले नाम, जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता, दस्तावेज और अन्य विवरणों की अच्छी तरह जांच कर लें। एक बार फाइनल सबमिट होने के बाद अधिकांश जानकारियों में संशोधन संभव नहीं होता। इसलिए आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना (Notification) को सभी उम्मीदवार अवश्य पढ़ें।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां

पुश्तैनी संपत्ति बेचेंगे राजपाल यादव! कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़ के DD, बाकी रकम के लिए डेडलाइन फिक्स

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी

फलाहारी महाराज के दावे निकले झूठे, विराट कोहली के प्रवक्ता ने दिया जवाब, प्रेमानंद महाराज से मिलने की बताई वजह