संघ लोक सेवा आयोग (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

UPSC Recruitment 2026: 450 पदों पर निकली भर्ती, 17 जुलाई तक करें आवेदन; ड्रग इंस्पेक्टर समेत कई पद शामिल

UPSC Vacancy : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में 450 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 17 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

हितेश तिवारी

UPSC Notification : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने विज्ञापन संख्या 07/2026 के तहत विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में 450 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 54 प्रकार के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

इनमें ड्रग इंस्पेक्टर, कंपनी प्रॉसिक्यूटर, लीगल ऑफिसर, एरोनॉटिकल ऑफिसर, असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल), सब-रीजनल एम्प्लॉयमेंट ऑफिसर और स्पेशलिस्ट ग्रेड-3 असिस्टेंट प्रोफेसर समेत कई पद शामिल हैं। सबसे अधिक 186 रिक्तियां ड्रग इंस्पेक्टर पद के लिए निकाली गई हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 17 जुलाई 2026 शाम 6 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

UPSC ने 450 पदों पर निकाली भर्ती

भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग तय की गई है। ड्रग इंस्पेक्टर पद के लिए फार्मेसी, फार्मास्यूटिकल साइंस या संबंधित विषय में डिग्री, कंपनी प्रॉसिक्यूटर और लीगल ऑफिसर के लिए एलएलबी, एरोनॉटिकल ऑफिसर के लिए संबंधित इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक और स्पेशलिस्ट ग्रेड-3 असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए एमबीबीएस के साथ एमडी/एमएस/डीएनबी की डिग्री आवश्यक है।

अधिकतम आयु सीमा भी पद के अनुसार 35 से 40 वर्ष तक निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। चयन भर्ती परीक्षा, इंटरव्यू या दोनों के आधार पर किया जाएगा।

उम्मीदवार 17 जुलाई तक आवेदन करें

चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार लेवल-7 से लेवल-11 तक का वेतन मिलेगा। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये रखा गया है, जबकि महिलाओं, एससी, एसटी, दिव्यांग और अन्य पात्र श्रेणियों को शुल्क से छूट दी गई है।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार पहले UPSC के ऑनलाइन भर्ती पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें। इसके बाद संबंधित पद का चयन कर आवेदन पत्र भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन जमा कर उसकी प्रति भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

दिल्ली में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, डबल पार्किंग चार्ज से 50% वर्क फ्रॉम होम तक; जानें नए नियम

राजस्थान के लाल का जापान में डंका! IIT से PhD के बाद टोक्यो में असिस्टेंट प्रोफेसर बने जतिन नामा

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI को नोटिस

Bhagat Singh: मैं नास्तिक क्यों हूं, भगत सिंह ने जेल में लिखा लेख, जो आज भी युवाओं को करता हैं प्रेरित

चुनाव आयोग पर आरोप के बीच CWC की बैठक, मल्लिकार्जुन खरगे का CEC पर बीजेपी की विचारधारा को बढ़ाने का आरोप