HIGHLIGHTS
UPSC ने Mains 2026 के रिजल्ट का ऐलान किया
इंटरव्यू राउंड के लिए 2,526 उम्मीदवारों का चयन
11 नवंबर से 25 नवंबर तक इंटरव्यू राउंड के फॉर्म भर सकेंगे
UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से भर सकेंगे फॉर्म
UPSC Interview Round Form Filling: लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थी अब अपना रिजल्ट देख सकते हैं। दरअसल, गुरुवार 5 नवंबर को यूपीएससी ने मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है।
जिसके बाद अब चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए अमंत्रित किया गया है। इंटरव्यू राउंड के लिए अब अभ्यर्थी 11 नवंबर से 25 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
इंटरव्यू राउंड के लिए चयनित अभ्यर्थियों को 11 नवंबर से फॉर्म भरना है। इंटरव्यू राउंड से पहले DAF-2 (Detailed Application Form-2) भरने की प्रक्रिया पूरी करनी है। आज हम आपको बताएंगे कि ये DAF-2 फॉर्म कैसे भरे जा सकते हैं-
सबसे पहले आप UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
अपने वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) या क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके पोर्टल पर लॉगिन करें।
इसके बाद DAF-2 लिंक चुनें।
'DAF-2 for Civil Services (Main) Examination, 2026' लिंक पर क्लिक करें।
यहां अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, सेवा प्राथमिकता और कैडर प्राथमिकता भरें
भरते वक्त ध्यान रखें कि इनमें बदलाव संभव नहीं होता, इसलिए इसे बहुत सावधानी से भरें और सबमिट करें।
अब जरूरी डॉक्यूमेंट जैसे प्रमाण पत्र, स्कैन की हुई फोटो और हस्ताक्षर तय साइज के अनुसार अपलोड करें।
फॉर्म को फाइनल सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
UPSC CSE Mains Result चेक करने के लिए आप संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
'Written Results' सेक्शन पर क्लिक करें
'Civil Services (Main) Examination, 2026 के रिजल्ट' लिंक पर क्लिक करें
जिसके बाद स्क्रीन पर सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर और नाम की PDF सूची खुलेगी।
PDF फाइल में Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर और नाम सर्च करें।
यदि आपका रोल नंबर लिस्ट में है, तो आप इंटरव्यू राउंड के लिए चयनित हुए हैं।
अब रिजल्ट की PDF को डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।