जिओ साइंटिस्ट परीक्षा (सौजन्य-पिनटरेस्ट) 
करियर

जिओ साइंटिस्ट परीक्षा 2025 का जारी हुआ नोटिस, 85 पदों के लिए मांगे आवेदन, जल्दी करें अप्लाई

अगर आप जिओ साइंस में दिलचस्पी रखते है और इससे आगे अपना करियर बनाने का प्लान कर रहे है तो ये पद सिर्फ आपके लिए है। जहां यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) ने एक अधिसूचना जारी की है। इस परीक्षा के द्वारा कुल 85 पद भरे जाएंगे।

प्रिया जैस

नवभारत डेस्क: अगर आप जिओ साइंस में दिलचस्पी रखते है और इससे आगे अपना करियर बनाने का प्लान कर रहे है तो ये पद सिर्फ आपके लिए है। जहां यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) ने एक अधिसूचना जारी की है। जिसमें यूपीएएससी ने संयुक्त जिओ साइंटिस्ट परीक्षा 2024 की तारीख जारी कर दी है। इसके जरिए कुल 85 पदों को भरा जाएगा।

इस पद के लिए आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन जमा करना होगा। इस पद के लिए आवेदन 4 सितंबर 2024 को दोपहर 3.40 बजे से शुरू हो चुके है। जिसकी आखिरी तारीख 20 सितंबर 2024 है। इस पद से जुड़ी भर्ती पात्रता, पद सूचना, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, सेलरी और बाकि सभी जरुरी जानकारी के लिए आप इसकी ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर विजिट कर सकते है।

आवेदन से जुड़ी जरुरी बातें

आवेदन की आखिरी तारीख 20 सितंबर 2024 शाम 6 बजे तक है। अगर फॉर्म में कोई चूक हो जाए तो उसे उम्मीदवार 25 सितंबर 2024 से 1 अक्टूबर 2024 के बीच सुधारा जा सकता है।

इस पद के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क देना होगा। अगर उम्मीदवार जनरल या ओबीसी कैटेगरी के है तो उनके लिए शुल्क 200 रुपये है। इसके अलावा अगर उम्मीदवार एससी, एसटी या पीएच कैटेगरी के है तो आपके लिए कोई परीक्षा शुल्क नहीं है।

बता दें कि, सभी महिला उम्मीदवार चाहे वे किसी भी कैटेगरी के हो उनके लिए किसी भी प्रकार का परीक्षा शुल्क नहीं रखा गया हैं।

दो परीक्षाओं मे होगा चयन

इस पद के लिए दो परीक्षाएं होगी। पहली प्री परीक्षा जोकि 9 फरवरी 2025 को होगी। इसके एडमिट कार्ड पहले ही आवेदकों को दे दिए जाएंगे। इसके बाद मेंस परीक्षा होगी जोकि 21-22 जून 2025 को होगी।

यूपीएससी जिओ साइंटिस्ट परीक्षा 2025 ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें

याद रहे इस पद के लिए आपको 4 सितंबर 2024 से 24 सितंबर 2024 के बीच आवेदन करना होगा। इस पद के लिए आवेदन करने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी अधिसूचना को एक बार अच्छी से पढ़ लें।

  1. पद के लिए आवेदन करने के लिए यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाए।
  2. होमपेज पर उपलब्ध लेटेस्ट भर्ती के स्क्रोल पर जिओ साइंटिस्ट परीक्षा 2025 पर क्लिक करें।
  3. यहां अधिसूचना को पढ़ने के बाद आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन करें।
  4. रजिस्ट्रेशन के बाद पूछी गई जानकारियों को सही तरीके से भरें।
  5. इसके बाद पूछे गए दस्तावेजों को अटैच कर के फॉर्म सब्मिट करें।
  6. जो उम्मीदवार आवेदन शुल्क जमा करने की कैटेगरी में आते है वे आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  7. आखिर में फॉर्म सबमिट होने के बाद फॉर्म और ऑनलाइन फीस की रसीद का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रखें।

MBA Admission 2027: CAT से XAT तक टॉप एंट्रेंस एग्जाम की पूरी लिस्ट, जानें डेट और योग्यता

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Weather Forecast: दिल्ली-यूपी समेत 17 राज्यों में मौसम बिगड़ेगा, बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी

क्या नेपाल, भूटान या पाकिस्तान के नागरिक दे सकते हैं UPSC सिविल सेवा परीक्षा? जानिए पूरा नियम

गुजरात और महाराष्ट्र में PM मोदी का Gen Z से सीधा संवाद, वडोदरा में Y-आकार के रैंप पर युवाओं से करेंगे बातचीत