बैंकिंग सेक्टर में निकली बंपर भर्तियां, पंजाब एंड सिंध बैंक लाया सुनहरा मौका, जल्दी करें अप्लाई

अगर आप बैंकिंग सेक्टर में काम करना चाहते है तो ये नौकरी सिर्फ आपके लिए है। बैंकिंग सेक्टर में काम करने के इच्छुक लोगों के लिए पंजाब एंड सिंध बैंक बंपर भर्तियां लायी है। हाल ही में पंजाब एंड सिंध बैंक ने एक भर्ती अधिसूचना जारी किया है। इस अधिसूचना के अनुसार बैंकों में बंपर पदों के लिए भर्तियां की जा रही है।
Punjab and Sind Bank Jobs
बैंकिंग जॉब (सौजन्य- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: अगर आप बैंकिंग सेक्टर में काम करना चाहते है तो ये नौकरी सिर्फ आपके लिए है। बैंकिंग सेक्टर में काम करने के इच्छुक लोगों के लिए पंजाब एंड सिंध बैंक बंपर भर्तियां लायी है। हाल ही में पंजाब एंड सिंध बैंक ने एक भर्ती अधिसूचना जारी किया है। इस अधिसूचना के अनुसार बैंकों में बंपर पदों के लिए भर्तियां की जा रही है।

बता दें कि इस नौकरी के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इसकी अंतिम तारीख भी नजदीक ही है। इसलिए जल्द से जल्द इस पद के लिए आवेदन करना शुरू कर दें। इस पद के लिए आवेदन करने के लिए आपको इसकी ऑफिशियल वेबसाइट punjabandsindbank.co.in पर जाकर आवेदन करना होगा।

जानें चयन प्रक्रिया

ध्यान रहें आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 सितंबर 2024 है। इस पद के लिए इच्छुक अभ्यर्थी इन स्टेप्स को फॉलो कर इस आवेदन का भर सकते है। बता दें कि इस भर्ती के जरिए बैंक में कुल 203 खाली पद भरे जाएंगे। इसके तहत स्पेशलिस्ट ऑफिसरों की पद भरे जाएंगे। जानकारी के लिए बताते चलें कि ये भर्तियां JMGS-I, MMGS-II, MMGS-III और SMGS-IV ग्रेड्स में आयोजित की जा रही है।

पंजाब एंड सिंध बैंक की भर्तियों के लिए उम्मीदवारों को अलग-अलग परीक्षाओं से गुजरना होगा। इन परीक्षाओं में लिखित परीक्षा, शॉर्टलिस्टिंग और पर्सनल इंटरव्यू शामिल है जिसके आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर जानकारी ले सकते है।

आवेदन के लिए शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क देना होगा। उम्मीदवार अगर जनरल/ EWS/ OBC वर्ग से है तो उन्हें 850 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। यदि उम्मीदवार SC/ ST/ PwD वर्ग से आते है तो उनके लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है।

ऐसे करें आवेदन

  1. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले पंजाब एंड सिंध बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट punjabandsindbank.co.in पर विजिट करें।
  2. अब होमपेज पर दिख रहे "Recruitment" ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद उम्मीदवार नौकरी से संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  4. अब इस लिंक पर उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन करें।
  5. रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवार को लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर लॉगिन करें।
  6. लॉगिन करने के बाद फॉर्म में पूछी गई उम्मीदवार से संबंधित सभी जानकारी सही से भरें और पूछे गए जरूरी दस्तावेजों को सही से अपलोड करें।
  7. सभी दस्तावेज अपलोड हो जाने के बाद उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  8. ऑनलाइन भुगतान करने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
  9. आवेदन की सभी प्रक्रिया खत्म होने के बाद अब आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और साथ ही इसका प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रखे।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com