CMS Exam 2026: देश में सरकारी डॉक्टर बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कंबाइंड मेडिकल सर्विस (CMS) परीक्षा 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार अब यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 है।
कंबाइंड मेडिकल सर्विस (CMS) परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है, जो सरकारी विभागों में डॉक्टर के रूप में काम करना चाहते हैं। इस परीक्षा के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों और सेवाओं में डॉक्टरों की भर्ती की जाती है। हर साल हजारों मेडिकल ग्रेजुएट इस परीक्षा में भाग लेते हैं और इस बार भी बड़ी संख्या में आवेदन की उम्मीद है।
एससी/एसटी: 5 साल ओबीसी: 3 साल
परीक्षा संभावित रूप से 2 अगस्त 2026 को देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। चयन दो चरणों में होगा। इसमें पहले लिखित परीक्षा- दो पेपर, कुल 500 अंक के होंगे इसके बाद इंटरव्यू लिया जाएगा, जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल हुए होंगे। UPSC द्वारा इन दोनों चरणों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाएगा।
1. यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. होमपेज पर CMS परीक्षा से संबंधित रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
3. मांगी गई जानकारी भरें और जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
4. यदि फीस लागू है तो उसका भुगतान करें।
5. आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंट आउट निकाल लें।