यूपीपीएससी भर्ती 2025 (सौ. फ्रीपिक) 
करियर

यूपी में निकली वरिष्ठ अधिकारी के पदों पर सीधी भर्ती, जानिए आवेदन की प्रक्रिया

UPPSC Recruitment 2025: यूपीपीएससी ने राज्य के कई विभागों में वरिष्ठ अधिकारी पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। जिसके लिए उम्मीदवार 22 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

प्रीति शर्मा

Job Recruitment: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने राज्य के विभिन्न वरिष्ठ अधिकारी के पदों पर सीधी भर्ती का ऐलान किया है। जिसके लिए आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 नवंबर 2025 से शुरू होकर 22 दिसंबर 2025 तक चलेगी। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर uppsc.up.nic.in आवेदन कर सकते हैं।

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए घर बैठे शानदार मौका आया है। यूपी के कई पदों पर भर्ती  के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले OTR यानी वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। सिर्फ ओटीआर आधारिक आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। इस भर्ती में रिक्त पदों में उप दुग्धशाला विकास अधिकारी, नियोजन विभाग के संयुक्त निदेशक और उप निदेशक, सहायक पुरातत्व अधिकारी और यूपीपीएससी अपसचिव (आईटी) जैसे पद शामिल हैं।

इन पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती में कुल 12 पद शामिल हैं जिसमें उप दुग्धशाला विकास अधिकारी के 6,  नियोजन विभाग के संयुक्त निदेशक और उप निदेशक के 2,  सहायक पुरातत्व अधिकारी के 3 और  यूपीपीएससी अपसचिव के 1 पद रिक्त हैं।

आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों को 105 रुपए शुल्क देना होगा। वहीं अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए यह शुल्क 65 रुपए तय किया गया है। इसके अलावा दिव्यांग वर्ग के लिए 25 रुपए शुल्क है और भूतपूर्व सैनिक के लिए आवेदन शुल्क 65 रुपए है।

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 दिसंबर 2025 है और फॉर्म में गलती सुधारने की तिथि 29 दिसंबर है। इसके अलावा ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी और आवश्यक दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि 5 जनवरी 2026 तय की गई है। बता दें कि यूपीपीएससी भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया सामान्यतः तीन चरणों में होगी।

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले राज्य की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर विजिट करें।
  • अब वन टाइम रजिस्ट्रेशन की लिंक पर क्लिक करें।
  • जरूरी जानकारी दर्ज करें और सभी चीजों को चेक कर लें।
  • इसके बाद फॉर्म सब्मिट करें और रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड नोट कर लें।
  • ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए अब ओटीआर नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • अब अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
  • भर्ती के लिए पद का चयन करें और शैक्षिक योग्यता और अन्य विवरण भरें।
  • इसके बाद फॉर्म में फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म की समीक्षा करें।
  • सभी जानकारी को सही से चेक करें और फॉर्म को सबमिट करें।

Explainer: पाकिस्तान में चुपके से तख्तापलट! आसिम मुनीर बने सबसे पॉवरफुल; क्या है पाक आर्मी चीफ की प्लानिंग?

रैलियां नहीं, मोबाइल स्क्रीन बनी माध्यम; PM Modi के जन्मदिन पर भाजपा का सेवा संकल्प अभियान

PM मोदी के उत्तराधिकारी को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा, बोले- देवेंद्र फडणवीस बनेंगे उपप्रधानमंत्री

NALSAR Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के पास लॉ छात्रों पर कार्रवाई का अधिकार नहीं

राघव चड्ढा ने खोल दी SIR की पोल! वोटर लिस्ट से BJP सांसद का नाम कटने पर कांग्रेस ने ली चुटकी