उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग(फोटो- सोशल मीडिया) 
करियर

UP लोक सेवा आयोग ने किया PCS एग्जाम की तारीख का ऐलान, अब इस दिन 2 पालियों में होगी परीक्षा

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस परीक्षा की नई तारीख ऐलान कर दिया है। आयोग द्वारा जारी नोटीफिकेशन के मुतबाबिक अब यह परीक्षा 22 दिसंबर को एक ही दिन दो पालियों में होगी।

Saurabh Pal

लखनऊः उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस परीक्षा की नई तारीख ऐलान कर दिया है। आयोग द्वारा जारी नोटीफिकेशन के मुताबिक अब यह परीक्षा 22 दिसंबर को एक ही दिन दो पालियों में होगी। गौरतलब है कि पहले यह परीक्षा 7-8 दिसंबर को होनी थी, लेकिन छात्रों के भारी विरोध और आंदोलन के चलते लोक सेवा आयोग को पीछे हटना पड़ा, जिसके चलते अब यह परीक्षा 22 दिसंबर को होगी।

22 दिसंबरो को PCS की परीक्षा दो पालियों होगी, जिसमें पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 तक और दोपहर 2:30 बजे से 4:30 तक होगी।

यूपीपीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा अब पहले की तरह एक ही दिन में कराई जाएगी। सभी अभ्यर्थी एक ही दिन परीक्षा दे सकेंगे। बता दें कि चार दिनों के आंदोलन के बाद गुरुवार को सरकार ने इस पर सहमति दे दी।

गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर लोक सेवा आयोग के सचिव अशोक कुमार ने आंदोलनकारी छात्रों के बीच आकर एक दिन में परीक्षा कराने की घोषणा की। वहीं, आरओ/एआरओ परीक्षा पर फैसले के लिए समिति गठित कर दी गई है।

इस घोषणा से कई विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी झलकी तो कुछ छात्र आधी-अधूरी मांगों के माने जाने पर नाराजगी जताई। कुछ छात्र अभी भी आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा भी पूर्व की भांति एक ही दिन में कराए जाने को लेकर अड़े हैं। जिस पर सचिव अशोक कुमार ने कहा कि एक दिन की परीक्षा कराने पर विचार के उद्देश्य से ही कमेटी का गठन किया गया है। हालांकि, आरओ/एआरओ परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों और आयोग के बीच गतिरोध बना हुआ है।

वहीं बता दें कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा एक संवैधानिक संस्था है। यह कोई फैसला स्वतंत्र रूप से ले सकती है। छात्रों के आंदोलन के बावजूद भी यूपी लोक सेवा आयोग अपने फैसले पर अड़ा रहा। बाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर छात्रों की मांगे मानी गई हैं। ऐसे में लोक सेवा आयोग पर मुख्यमंत्री के निर्देश पर परीक्षा में हुए बदलावों पर भी सवाल उठना लाजमी है।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान