उत्तर प्रदेश में 60 हजार शिक्षक पदों पर भर्ती जल्द (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

UP में 60 हजार शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ! ई-अधियाचन पोर्टल हुआ सक्रिय, जल्द जारी हो सकती है भर्ती

UP Teacher Recruitment : उत्तर प्रदेश में 60 हजार से अधिक शिक्षक पदों पर भर्ती की तैयारी तेज हो गई है। UPESSC का ई-अधियाचन पोर्टल सक्रिय होने के बाद रिक्त पदों का डेटा अपलोड किया जा रहा है।

हितेश तिवारी

UPESSC Recruitment : उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) का ई-अधियाचन पोर्टल सक्रिय हो गया है, जिसके बाद प्रदेश में 60 हजार से अधिक शिक्षक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया तेज हो गई है।

बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों (BSA) को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में खाली पड़े शिक्षकों के पदों का पूरा विवरण पोर्टल पर अपलोड करें।

विभागीय स्तर पर यह प्रक्रिया तेजी से चल रही है और माना जा रहा है कि रिक्तियों का अंतिम आंकड़ा तैयार होते ही भर्ती संबंधी औपचारिकताएं शुरू कर दी जाएंगी। लंबे समय से नई शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह महत्वपूर्ण अपडेट माना जा रहा है।

UP में जल्द ही 60 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों पर भर्ती

जानकारी के अनुसार प्रदेश में करीब 60 हजार शिक्षक पद खाली हैं। इनमें लगभग 11,508 पद शहरी क्षेत्रों के स्कूलों में और करीब 48 हजार पद ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में रिक्त बताए जा रहे हैं। शहरी क्षेत्रों की रिक्तियों का ब्योरा पहले ही आयोग को भेजा जा चुका है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के रिक्त पदों की जानकारी ई-अधियाचन पोर्टल पर अपलोड की जा रही है।

खास बात यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े स्तर पर शिक्षक भर्ती काफी लंबे समय बाद होने जा रही है। इससे प्रदेश के हजारों स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर होने की उम्मीद है और शिक्षा व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

ई-अधियाचन पोर्टल से सभी रिक्तियों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार

भर्ती में आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष प्रस्तावित बताई जा रही है। उत्तर प्रदेश के ओबीसी, एससी, एसटी और महिला अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष तक की छूट मिल सकती है। वहीं परीक्षा पैटर्न को लेकर भी चर्चा तेज है। रिपोर्ट्स के अनुसार परीक्षा वस्तुनिष्ठ (MCQ) आधारित हो सकती है, जिसमें चार विकल्पों में से सही उत्तर चुनना होगा।

परीक्षा की अवधि लगभग दो घंटे रहने की संभावना है। माना जा रहा है कि भर्ती परीक्षा सितंबर 2026 तक आयोजित की जा सकती है, हालांकि अंतिम निर्णय और आधिकारिक कार्यक्रम भर्ती अधिसूचना जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगा। ई-अधियाचन पोर्टल के माध्यम से सभी रिक्तियों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है, जिससे भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाया जा सके।

पॉलीथीन की थैलियों में भरा जा रहा था चढ़ावा, खराब किए QR कोड; बांके बिहारी मंदिर मामले में भड़का सुप्रीम कोर्ट

गरीबों की सेवा से नोबेल और भारत रत्न तक, जानिए मदर टेरेसा की जिंदगी की पूरी कहानी

गांधी खानदान की बहू, पर BJP में बनाई धाक; परिवार की सियासत से अलग मेनका गांधी ने यूं तय किया राजनीतिक सफर

त्योहारों के रंग में रंगा देश, PM मोदी और अन्य नेताओं ने दी ओणम और ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की बधाई

यह इस्लाम पर हमला...हिजाब के खिलाफ हाईकोर्ट के फैसले पर बिफरे ओवैसी, कहा- आप कौन हैं नियम तय करने वाले