सांकेतिक तस्वीर Source- Social Media
करियर

UP Teacher Recruitment 2026: शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म, 15,012 पदों पर निकली बंपर भर्ती

UP Teacher Vacancy 2026: UP में 15,012 पदों पर भर्ती शुरू हुई है। सहायक अध्यापक और PGT पदों के लिए आवेदन 16 और 18 सितंबर से होंगे, जबकि दिसंबर में परीक्षाएं प्रस्तावित हैं।

अर्पित शुक्ला

UP Teacher Bharti 2026: उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग में कुल 15,012 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग ने सहायक अध्यापक और प्रवक्ता संवर्ग यानी PGT के पदों के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है।

इस भर्ती में माध्यमिक शिक्षा विभाग के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक संबद्ध प्राइमरी के 897 पद और बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक शहरी (URBAN) के 11,508 पद शामिल हैं। इसके अलावा माध्यमिक विद्यालयों में PGT के 2,607 पदों पर भी भर्ती की जाएगी।

16 सितंबर से शुरू होगा आवेदन

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार के मुताबिक, सहायक अध्यापक संबद्ध प्राइमरी और सहायक अध्यापक शहरी पदों के लिए विज्ञापन संख्या 05/2026 जारी किया गया है। यह विज्ञापन 15 सितंबर को जारी हुआ है और इन पदों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण व आवेदन की प्रक्रिया 16 सितंबर 2026 से शुरू होगी।

अभ्यर्थी 15 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा कर सकेंगे। आवेदन में संशोधन की अंतिम तारीख 19 अक्टूबर 2026 तय की गई है। इन पदों के लिए परीक्षा 3 और 4 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित है।

PGT के 2,607 पदों पर भर्ती

अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता संवर्ग यानी PGT के 2,607 पदों के लिए अलग विज्ञापन जारी किया गया है। इसके लिए विज्ञापन संख्या 06/2026 है।

PGT पदों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन की प्रक्रिया 18 सितंबर 2026 से शुरू होगी। अभ्यर्थी 17 अक्टूबर 2026 तक आवेदन शुल्क जमा कर सकेंगे। वहीं आवेदन में संशोधन की अंतिम तारीख 21 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। PGT पदों के लिए परीक्षा 15 और 16 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

OTR के बाद ही कर सकेंगे आवेदन

आयोग ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) की व्यवस्था लागू की है। अभ्यर्थियों को संबंधित पद के लिए आवेदन करने से पहले OTR प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

आयोग के अध्यक्ष ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि आवेदन करने से पहले आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत विज्ञापन और निर्देश पुस्तिका को ध्यान से पढ़ें। साथ ही उम्मीदवार अपनी पात्रता सुनिश्चित करने के बाद ही आवेदन करें।

शिक्षक भर्ती से जुड़ी योग्यता, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जरूरी जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर उपलब्ध है।

भारत की पहली सॉल्ट कंटेनर ट्रेन हुई रवाना, गुजरात में 5 गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल राष्ट्र को समर्पित

UPI पेमेंट को लेकर नए स्लैब का ऐलान, 5000 पर 20 और 10000 पर कटेंगे 40 रुपए

86 साल बाद किशाऊ बांध परियोजना को मिली हरी झंडी, अमित शाह की मौजूदगी में 6 राज्यों के बीच ऐतिहासिक समझौता

Uttar Pradesh Politics: मंत्री संजय निषाद ने UCC का किया समर्थन, बोले- जब वोट बराबर तो अधिकार भी एक हों

पटना में BPSC और दारोगा भर्ती रद्द करने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र, भारी पुलिस बल तैनात