लेक्चरर प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. फ्रीपिक) 
करियर

क्या आप भी बनना चाहते हैं सरकारी लेक्चरर? इस राज्य में निकली 808 पदों पर बंपर भर्ती

UKPSC Lecturer Vacancy 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका सामने आया है। दरअसल उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 808 पदों पर लेक्चरर की बंपर भर्ती निकली है।

प्रीति शर्मा

UKPSC Lecturer Recruitment 2026: उत्तराखंड के युवाओं के लिए सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका आया है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने लेक्चरर के 808 रिक्त पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती राज्य के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में नियुक्तियों के लिए की जाएगी।

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की राह देख रहे अभ्यर्थियों के लिए नए साल से पहले एक बड़ी खुशखबरी आई है। दरअसल उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने शिक्षा विभाग के अंतर्गत लेक्चरर (प्रवक्ता) के 808 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया है।

कब से कर सकते हैं आवेदन

लेक्चरर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की खिड़की 31 दिसंबर से खुल चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 20 जनवरी 2026 तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं। आयोग ने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए फॉर्म में सुधार (Correction Window) का मौका भी दिया है। यदि आवेदन के दौरान कोई त्रुटि हो जाती है तो अभ्यर्थी 28 जनवरी से 6 फरवरी 2026 के बीच अपने फॉर्म में सुधार कर सकेंगे।

सैलरी और भत्ते

इस भर्ती की सबसे खास बात इसका आकर्षक वेतनमान है। चयनित होने वाले लेक्चरर को पे-लेवल 8 के तहत 47600 रुपये से लेकर 151100 रुपये तक का मासिक वेतन मिलेगा। इसके अलावा  राज्य सरकार द्वारा निर्धारित डीए (DA), एचआरए (HRA) और अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं भी देय होंगी।

पात्रता और आयु सीमा

आयु: उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष होनी चाहिए। उत्तराखंड के मूल निवासी SC/ST और OBC वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। योग्यता: आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में स्नातकोत्तर (Post Graduation) के साथ-साथ बीएड (B.Ed) या समकक्ष डिप्लोमा होना अनिवार्य है। विस्तृत विषयवार योग्यता के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देखें।

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन

उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in या ukpsc.net.in पर जाकर नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले होमपेज पर रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक करें।
  • Lecturer Recruitment 2026 के विज्ञापन के सामने अप्लाई ऑनलाइन पर जाएं।
  • अब रजिस्ट्रेशन करें और अपना मोबाइल नंबर/ईमेल वेरीफाई करें।
  • इसके बाद शैक्षणिक दस्तावेज और फोटो/सिग्नेचर अपलोड करें।
  • अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर प्रिंट आउट संभाल कर रखें।

बागेश्वर बाबा को बंगालियों के खान-पान पर टिप्पणी का अधिकार नहीं, TMC सांसद सौगत रॉय का हमला

PM मोदी ने वडोदरा से विपक्ष पर साधा निशाना, Gen-Z को दिया बड़ा संदेश, बोले- सच की हुंकार से चलाता है देश

PM Modi Gujarat Visit Live: पीएम मोदी का वडोदरा दौरा, विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे

दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचेंगे राहुल गांधी, दिशा की बैठक समेत; बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगे दौरा

PM मोदी ने वडोदरा को दी ₹35,000 करोड़ की सौगात, विकास परियोजनाओं का किया जिक्र, बोले- भारत की रफ्तार होगी तेज