NTA ने UGC NET जून 2026 परीक्षा का सब्जेक्ट-वाइज शेड्यूल जारी किया (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

UGC NET June 2026 Exam Schedule Released: NTA ने जारी किया सब्जेक्ट-वाइज टाइमटेबल, 22 जून से परीक्षा

UGC NET Exam Schedule : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET जून 2026 परीक्षा का सब्जेक्ट-वाइज शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा 22 जून से 30 जून तक CBT मोड में आयोजित होगी।

हितेश तिवारी

UGC NET Admit Card : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET जून 2026 परीक्षा का विषयवार शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा का आयोजन 22 जून से 30 जून 2026 के बीच कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में किया जाएगा। देशभर के लाखों अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे, जो जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

NTA के अनुसार परीक्षा प्रतिदिन दो शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 80 से अधिक विषय शामिल हैं, जिनमें राजनीति विज्ञान, वाणिज्य, इतिहास, मनोविज्ञान, अर्थशास्त्र, कंप्यूटर साइंस और शिक्षा जैसे प्रमुख विषय शामिल हैं।

UGC NET जून 2026 परीक्षा 22 से 30 जून तक होगी

जारी कार्यक्रम के अनुसार 22 जून को भूगोल, विजुअल आर्ट, मराठी, पंजाबी, तमिल और म्यूजियोलॉजी जैसे विषयों की परीक्षा होगी, जबकि दूसरी शिफ्ट में कंप्यूटर साइंस, बंगाली और होम साइंस के पेपर आयोजित किए जाएंगे। 23 जून को पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, एजुकेशन, सोशल वर्क और उर्दू के साथ-साथ मास कम्युनिकेशन, लॉ और इलेक्ट्रॉनिक साइंस की परीक्षा होगी।

24 जून को राजनीतिक विज्ञान और 25 जून को अंग्रेजी तथा इतिहास जैसे प्रमुख विषयों के पेपर होंगे। वहीं 29 जून को हिंदी, मैनेजमेंट और साइकोलॉजी तथा 30 जून को अर्थशास्त्र, पर्यावरण विज्ञान, समाजशास्त्र, योग और सांख्यिकी जैसे विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

8 से 10 दिन पहले जारी होगी एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप

NTA ने बताया है कि परीक्षा से लगभग 8 से 10 दिन पहले एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की जाएगी। ऐसे में 22 जून को परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को 12 से 14 जून के बीच अपनी परीक्षा सिटी की जानकारी मिल सकती है। एडमिट कार्ड बाद में अलग से जारी किए जाएंगे।

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जारी होने के बाद परीक्षा केंद्र, विषय कोड, परीक्षा तिथि और शिफ्ट टाइमिंग जैसी सभी जानकारियां ध्यान से जांच लें। परीक्षा से जुड़े किसी भी नए अपडेट के लिए अभ्यर्थियों को नियमित रूप से NTA और UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे