सांकेतिक तस्वीर  Social Media
करियर

UGC NET जून 2026 में बड़ी गड़बड़ी! इन 3 विषयों की परीक्षा होगी दोबारा, NTA ने जारी किया बड़ा अपडेट

UGC NET Re Exam 2026: NTA ने UGC NET जून 2026 के English, Commerce और Sociology पेपर दोबारा कराने का फैसला किया है। जांच में तथ्यात्मक, टाइपिंग और अनुवाद संबंधी कई गलतियां मिलीं।

अर्पित शुक्ला

UGC NET Re Exam 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC-NET जून 2026 परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। एजेंसी ने इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों की परीक्षा दोबारा कराने का निर्णय लिया है। इन विषयों के पेपर में कई तरह की गलतियां सामने आने के बाद यह फैसला लिया गया।

NTA के अनुसार, UGC-NET जून 2026 परीक्षा 22 से 30 जून के बीच 87 विषयों के लिए आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी के प्रश्नपत्रों को लेकर बड़ी संख्या में शिकायतें प्राप्त हुईं। शिकायतों की जांच के लिए NTA ने एक समिति का गठन किया था।

समिति की जांच में प्रश्नपत्रों में तथ्यात्मक, टाइपोग्राफिकल और अनुवाद संबंधी त्रुटियां पाए जाने की बात सामने आई। इसके बाद इन तीनों विषयों की परीक्षा दोबारा कराने की सिफारिश की गई, जिसे NTA ने स्वीकार कर लिया।

प्रश्नपत्रों में किस तरह की गलतियां मिलीं?

रिपोर्ट के मुताबिक, तीनों विषयों के प्रश्नपत्रों में कई तरह की खामियां सामने आईं। इनमें प्रमुख विद्वानों के नामों की गलत स्पेलिंग, किताबों के शीर्षकों में गलतियां और प्रश्नों की भाषा से जुड़ी समस्याएं शामिल थीं।

इसके अलावा व्याकरण संबंधी त्रुटियां, जेंडर और संख्या में असंगतियां, विराम चिह्नों की गलतियां और स्थापित अवधारणाओं के लिए गैर-मानक शब्दों के इस्तेमाल की शिकायतें भी मिलीं।

कुछ ऐसे प्रश्न भी पाए गए जो पहले की परीक्षाओं में पूछे जा चुके थे और 2026 के पेपर में दोबारा शामिल किए गए थे।

री-एग्जाम के लिए नहीं देनी होगी फीस

NTA ने स्पष्ट किया है कि तीनों विषयों की दोबारा होने वाली परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों से कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा।

परीक्षा केंद्र, परीक्षा शहर और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी बाद में जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को NTA की आधिकारिक सूचना का इंतजार करना होगा।

84 विषयों के रिजल्ट पर नहीं पड़ेगा असर

NTA ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन 84 विषयों की आंसर-की पहले ही जारी हो चुकी है, उनके परिणाम निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी किए जाएंगे।

इन विषयों के JRF, असिस्टेंट प्रोफेसर पात्रता और पीएचडी प्रवेश से जुड़े प्रमाणपत्रों की प्रक्रिया भी इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी के री-एग्जाम के कारण प्रभावित नहीं होगी। यानी तीन विषयों के अभ्यर्थियों को दोबारा परीक्षा देनी होगी, जबकि बाकी 84 विषयों के परिणाम तय प्रक्रिया के अनुसार जारी किए जाएंगे।

अभिजीत दिपके पर FIR दर्ज! शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन पर मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन

अभिजीत दिपके को अरेस्ट करो! CJP प्रदर्शन में 75 वर्षीय वृद्ध की मौत के बाद सोशल मीडिया पर उठी मांग

राजस्थान पंचायत चुनाव का ऐलान, किस दिन किस चरण में होगा मतदान? जानें पूरा शेड्यूल

CJP के प्रदर्शन में बच्चों का अवैध इस्तेमाल! NHRC ने मुंबई पुलिस, MeitY और X Corp को जारी किया नोटिस

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन मामले में एक्शन, धारा 163 के उल्लंघन के आरोप में एफआईआर; मामले में कौन बना आरोपी?