हाथ में ग्लोब पकड़े हुए महिला (सौ. फ्रीपिक) 
करियर

घूमने के शौक को बनाएं करियर, ट्रैवल और टूरिज्म में छिपे हैं ये हाई पेड जॉब ऑप्शन

Career in Travel and Tourism: अगर आपको घूमना पसंद है तो ट्रैवल और टूरिज्म इंडस्ट्री आपके लिए शानदार करियर ऑप्शन हो सकती है। जिसमें घूमने के साथ-साथ अच्छी सैलरी और करियर ग्रोथ का अवसर मिलता है।

प्रीति शर्मा

High Paid Jobs in Travel: ट्रैवल और टूरिज्म की फील्ड उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो इस फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं और घूमने फिरने के शौकीन हैं। यह इंडस्ट्री न सिर्फ रोमांचक है बल्कि इसमें करियर ग्रोथ भी समय के साथ बढ़ता जा रहा है। कमाई के लिए यह काफी अच्छा फील्ड माना जाता है। सही एजुकेशन और कुछ जरूरी क्वालिटी के साथ आप इस सेक्टर में अपना भविष्य बना सकते हैं।

ट्रैवल सेक्टर में करियर सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी नए विकल्प लेकर आता है। टूरिज्म डिपार्टमेंट, टूर ऑपरेशन कंपनियां, एयरलाइंस, होटल इंडस्ट्री और क्रूज टूरिज्म जैसे सेक्टर में आसानी से एंट्री मिल सकती है।

12वीं के बाद क्या करें

किसी भी स्ट्रीम से 12वीं पास उम्मीदवार इस फील्ड में कदम रख सकते हैं। 12वीं के बाद बीए या बीबीए इन टूरिज्म एडमिनिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इसके अलावा ट्रैवल एंड टूरिज्म में एमबीए जैसे मास्टर्स डिग्री भी की जा सकती है। अगर डिग्री नहीं करना चाहते हैं तो डिप्लोमा कोर्स भी कर सकते हैं।

इस फील्ड में सफल होने के लिए पढ़ाई के साथ-साथ कम्युनिकेशन स्किल्स भी मजबूत करनी चाहिए। अलग-अलग भाषाओं का ज्ञान, कस्टमर हैंडलिंग, बजट प्लानिंग और प्लीजिंग पर्सनैलिटी आपको दूसरों से अलग बनाती है।

कहां से करें पढ़ाई

भारत में कई प्रतिष्ठित संस्थान ट्रैवल और टूरिज्म से जुड़े कोर्स कराते हैं। इनमें इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट (ग्वालियर), आईआईटीएम नेल्लोर, ईआईटीएम भुवनेश्वर, क्राइस्ट यूनिवर्सिटी बैंगलोर और जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली प्रमुख हैं।

कहां मिलेगी नौकरी

टूर एंड ट्रैवल में आपको टूर मैनेजर, ट्रैवल गाइड, ट्रैवल एजेंट, ट्रैवल कंसलटेंट और टूरिज्म ऑफिसर जैसे पदों पर काम करने का मौका मिल सकता है। मेक माय ट्रिप, केसरी टूर्स, थॉमस कुक, एक्पीडिया और क्लब महिंद्रा जैसी कंपनियों में भर्ती निकलती रहती हैं। फ्रेशर के तौर पर सालाना करीब 5 लाख रुपए तक की कमाई की जा सकती है। अगर आपको इस फील्ड में अनुभव है तो 7 से 8 लाख रुपए या उससे अधिक भी सैलरी मिल सकती है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: बंगाल के नदिया में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, अरुणाचल के अंजाव में बाढ़

ससुराज मेरी और मजे तुम उड़ाते हो, जब बड़े भाई ने अटलजी से मजाक में कही थी यह बात

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

छात्रों की भावनाएं महत्वपूर्ण...CJI की फटकार के बाद बैकफुट पर BCI अध्यक्ष मनन मिश्रा, लॉ छात्रों से मांगी माफी

तिरंगा फहराने पहुंचीं TMC नेता उपासना चौधरी पर फेंके अंडे, BJP-ABVP पर हमले का आरोप; मचा सियासी बवाल