रूस में MBBS के अलावा इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस, AI और फाइनेंस जैसे कोर्स के विकल्प हैं सोर्स- imagesbazaar
करियर

Study In Russia: MBBS ही नहीं, रूस में IT, फाइनेंस और एयरोस्पेस की पढ़ाई भी सस्ती; जानें फीस और विकल्प

Russia Higher Education In Indian Students: रूस में MBBS के अलावा इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस, AI और फाइनेंस जैसे विषयों में भी पढ़ाई के विकल्प हैं। जानें फीस, भाषा और एडमिशन से जुड़ी जानकारी।

करुणा नंद शाहवाल

Highlights:

  • रूस में MBBS के अलावा इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस, AI, डेंटिस्ट्री और फाइनेंस जैसे कोर्स के विकल्प हैं।

  • RACUS के अनुसार, कुछ विश्वविद्यालयों में भारतीय छात्रों को ट्यूशन फीस पर 80 प्रतिशत तक सब्सिडी मिल सकती है।

  • एक शैक्षणिक वर्ष की औसत फीस करीब 1,500 से 4,000 डॉलर बताई गई है; रहने और अन्य खर्च अलग होंगे।

Study In Russia For Indian Students: 12वीं के बाद विदेश में पढ़ाई करने का सपना देखने वाले छात्रों के सामने सबसे बड़ी चुनौती बजट की होती है। कई देशों में उच्च शिक्षा की फीस और रहने का खर्च काफी ज्यादा है। ऐसे में रूस भारतीय छात्रों के लिए एक किफायती विकल्प बनकर सामने आता है।

आमतौर पर रूस को MBBS की पढ़ाई के लिए जाना जाता है, लेकिन यहां मेडिकल के अलावा इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, फाइनेंस और बिजनेस जैसे विषयों में भी पढ़ाई की जा सकती है। खास बात यह है कि यहां कई सरकारी विश्वविद्यालयों में भारतीय छात्रों के लिए आर्थिक सहायता और फीस में छूट के विकल्प भी मौजूद हैं। आइए जानते हैं रूस में कौन-कौन से कोर्स किए जा सकते हैं और पढ़ाई का खर्च कितना आता है।

RACUS के अनुसार, कुछ विश्वविद्यालयों में भारतीय छात्रों को ट्यूशन फीस पर 80 प्रतिशत तक सब्सिडी मिल सकती है।

रूस में पढ़ाई करना क्यों है किफायती?

रूस को उच्च शिक्षा के लिए अपेक्षाकृत कम खर्च वाले देशों में गिना जाता है। यहां सरकारी विश्वविद्यालयों में कई विषयों की पढ़ाई के विकल्प उपलब्ध हैं। RACUS के अनुसार, भारतीय छात्रों को कुछ विश्वविद्यालयों में ट्यूशन फीस पर 80 प्रतिशत तक सब्सिडी मिल सकती है।

जानकारी के मुताबिक रूस में एक शैक्षणिक वर्ष की औसत फीस करीब 1,500 से 4,000 अमेरिकी डॉलर तक हो सकती है। भारतीय मुद्रा में यह रकम लगभग 1.5 लाख से 4 लाख रुपये के आसपास बैठती है। हालांकि, वास्तविक खर्च विश्वविद्यालय, कोर्स और पढ़ाई की अवधि के अनुसार अलग-अलग हो सकता है। हॉस्टल, भोजन, बीमा और अन्य जरूरी खर्च भी बजट में शामिल करने चाहिए।

MBBS ही नहीं, 1,000 से ज्यादा कोर्स के विकल्प

बता दें कि रूस में भारतीय छात्रों के लिए मेडिकल के अलावा भी कई क्षेत्रों में पढ़ाई के अवसर हैं। RACUS से जुड़ी जानकारी के मुताबिक, यहां अलग-अलग विषयों में 1,000 से अधिक कोर्स उपलब्ध हैं।

इनमें इंजीनियरिंग, मेडिकल साइंस, इकोनॉमिक्स, ह्यूमैनिटीज और टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्र शामिल हैं। जिसमें छात्र अपनी रुचि और शैक्षणिक योग्यता के अनुसार इन विषयों में दाखिला लेने की योजना बना सकते हैं।

रूस में इन विषयों में कर सकते हैं पढ़ाई

रूस के विश्वविद्यालयों में कई लोकप्रिय और करियर से जुड़े कोर्स उपलब्ध हैं। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

इंजीनियरिंग और एयरोस्पेस: मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल और एयरोस्पेस इंजीनियरिंग जैसे विषय।

कंप्यूटर साइंस और IT: सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, कंप्यूटर एप्लीकेशन और सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़े कोर्स।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: AI और आधुनिक तकनीक से संबंधित पढ़ाई।

मेडिकल क्षेत्र: MBBS, डेंटिस्ट्री और फार्मेसी जैसे कोर्स।

इकोनॉमिक्स और फाइनेंस: अर्थशास्त्र, बैंकिंग, वित्तीय प्रबंधन और बिजनेस से जुड़े विषय।

इंटरनेशनल बिजनेस: अंतरराष्ट्रीय व्यापार और प्रबंधन की पढ़ाई।

ह्यूमैनिटीज: भाषा, इतिहास और सामाजिक विज्ञान से जुड़े पाठ्यक्रम।

इन क्षेत्रों में दाखिला लेने से पहले छात्रों को विश्वविद्यालय की मान्यता, कोर्स की अवधि और डिग्री की भारत में स्वीकार्यता की जानकारी जरूर देखनी चाहिए।

रूस में पढ़ाई के क्या जरूरी है?

बता दें कि रूस में दाखिला लेने के लिए शुरुआत में हर कोर्स के लिए रूसी भाषा का ज्ञान अनिवार्य नहीं होता। कुछ विश्वविद्यालय अंतरराष्ट्रीय छात्रों को अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई का विकल्प देते हैं। हालांकि, यह सुविधा कोर्स और संस्थान के अनुसार अलग हो सकती है।

अगर कोई छात्र रूसी भाषा में पढ़ाई करना चाहता है, तो उसे पहले भाषा सीखनी पड़ सकती है। इसके लिए विश्वविद्यालयों में प्रारंभिक भाषा पाठ्यक्रम भी उपलब्ध होते हैं। अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए भी रोजमर्रा के कामकाज और स्थानीय लोगों से बातचीत के लिए रूसी भाषा सीखना फायदेमंद रहता है।

रूस में एडमिशन लेने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

विदेश में पढ़ाई का फैसला लेने से पहले केवल कम फीस देखकर विश्वविद्यालय का चुनाव नहीं करना चाहिए। छात्रों को कुछ जरूरी बातों की जांच करनी चाहिए:

  • चुने गए विश्वविद्यालय की मान्यता और प्रतिष्ठा की जानकारी लें।

  • कोर्स की फीस के साथ हॉस्टल, भोजन, यात्रा और स्वास्थ्य बीमा का खर्च जोड़ें।

  • अंग्रेजी या रूसी माध्यम में उपलब्ध कोर्स की पुष्टि करें।

  • डिग्री की भारत में मान्यता और आगे रोजगार या लाइसेंस से जुड़ी शर्तें समझें।

  • मेडिकल कोर्स के लिए भारत में लागू नियामक नियमों की जांच करें।

  • वीजा, रहने और अन्य जरूरी दस्तावेजों की तैयारी समय रहते करें।

कुल मिलाकर, रूस उन भारतीय छात्रों के लिए एक विकल्प हो सकता है जो विदेश में अपेक्षाकृत कम खर्च में उच्च शिक्षा हासिल करना चाहते हैं।

यहां MBBS के अलावा इंजीनियरिंग, IT, AI, फाइनेंस और बिजनेस जैसे क्षेत्रों में भी पढ़ाई के अवसर हैं। सही विश्वविद्यालय और कोर्स का चुनाव करने से पहले फीस, मान्यता और भविष्य में करियर की संभावनाओं को अच्छी तरह समझना जरूरी है।

राम मोहन नायडू शक के घेरे में? अजित पवार मामले को लेकर रोहित पवार ने केंद्र और राज्य सरकार को घेरा

सोनिया गांधी की किताब के विमोचन में पहुंचे BJP नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज

Kal Ka Mausam: 17 नवंबर को देश के कई हिस्सों में बदलेगा मौसम, कोहरे और भारी बारिश का अलर्ट

देवेंद्र फडणवीस हैं मफलर मैन! रोहित पवार का बड़ा दावा, बोले- अजित दादा की हत्या के संदिग्धों को बचा रहे CM

सुप्रीम कोर्ट में CJI सूर्यकांत से क्यों भिड़ा वकील? जानें कोर्टरूम में क्या-क्या हुआ