10वीं, ITI, डिप्लोमा और ग्रेजुएट युवाओं के लिए ONGC में मौका, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

ONGC Apprentice Recruitment 2026: ONGC अप्रेंटिस भर्ती 2026-27 के तहत 3,047 पदों पर भर्ती होगी। 10वीं से ग्रेजुएट तक के उम्मीदवार 20 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
ONGC Apprentice Recruitment 2026
ओएनजीसी में अप्रेंटिस के कुल 3,047 पदों पर भर्तीसोर्स-AI
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • ओएनजीसी में अप्रेंटिस के कुल 3,047 पदों पर भर्ती होगी।

  • 10वीं, 12वीं, ITI, डिप्लोमा और ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

  • आवेदन की अंतिम तारीख 20 नवंबर 2026; हर महीने 8,200 रुपये से 12,300 रुपये तक स्टाइपेंड मिलेगा।

ONGC Apprentice Stipend: तेल और गैस क्षेत्र की सरकारी कंपनी ओएनजीसी (ONGC) में प्रशिक्षण हासिल करने का अवसर है। कंपनी ने अप्रेंटिस भर्ती 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस अभियान के जरिए देशभर में कुल 3,047 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

खास बात यह है कि इसमें 10वीं और 12वीं पास से लेकर आईटीआई, डिप्लोमा और ग्रेजुएशन करने वाले अभ्यर्थी भी अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। ट्रेनिंग की अवधि एक साल होगी और इस दौरान हर महीने 8,200 से 12,300 रुपये तक स्टाइपेंड दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 20 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

देश के छह क्षेत्रों में 3,047 सीटें

ओएनजीसी ने अपनी अलग-अलग इकाइयों में अप्रेंटिस के पद निकाले हैं। भर्ती उत्तरी, मुंबई, पश्चिमी, पूर्वी, दक्षिणी और मध्य क्षेत्रों में की जाएगी। पश्चिमी क्षेत्र में सबसे ज्यादा 1,166 पद रखे गए हैं। पूर्वी क्षेत्र में 674, मुंबई में 482, मध्य क्षेत्र में 267 और उत्तरी क्षेत्र में 191 पद हैं।

दक्षिणी क्षेत्र के लिए विज्ञापन में 269 पद बताए गए हैं, हालांकि कार्य केंद्रों के हिसाब से इनकी संख्या 267 बनती है। उम्मीदवार आवेदन करते समय संबंधित क्षेत्र और कार्य केंद्र में उपलब्ध पदों का विवरण जरूर देखें।

ONGC Apprentice Recruitment 2026
Sarkari Naukri November 2026: नवंबर में 10,684 सरकारी नौकरियों का मौका, 10वीं पास से ग्रेजुएट तक करें आवेदन

किस योग्यता वाले उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन?

ओएनजीसी ने अलग-अलग ट्रेड और पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की है।

10वीं पास: पुस्तकालय सहायक के पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आईटीआई: कंप्यूटर ऑपरेटर, इलेक्ट्रीशियन, फिटर और डीजल मैकेनिक जैसे ट्रेड के लिए संबंधित आईटीआई प्रमाणपत्र जरूरी है।

डिप्लोमा: संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में डिप्लोमा रखने वाले अभ्यर्थियों को भी अवसर मिलेगा।

ग्रेजुएशन: वित्त के लिए बीकॉम, लैब से जुड़े पदों के लिए रसायन विज्ञान और मानव संसाधन के लिए बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री मांगी गई है।

कुछ पदों पर किसी भी विषय से स्नातक और इंजीनियरिंग डिग्री धारक भी आवेदन कर सकते हैं। पद के अनुसार पूरी योग्यता भर्ती विज्ञापन में दी गई है।

आवेदन के लिए कितनी उम्र जरूरी?

ओएनजीसी अप्रेंटिस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की उम्र 29 नवंबर 2026 को 18 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यानी अभ्यर्थी का जन्म 29 नवंबर 2002 से पहले और 29 नवंबर 2008 के बाद नहीं होना चाहिए।

आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। SC और ST उम्मीदवारों को पांच साल, ओबीसी नॉन-क्रीमी लेयर को तीन साल और दिव्यांग अभ्यर्थियों को दस साल की छूट दी जाएगी।

हर महीने कितना मिलेगा स्टाइपेंड?

ओएनजीसी में अप्रेंटिस के रूप में चुने जाने वाले युवाओं को उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर हर महीने स्टाइपेंड दिया जाएगा।

बिना लिखित परीक्षा मेरिट से होगा चयन

बता दें कि इस भर्ती में उम्मीदवारों को अलग से लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। चयन शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची से किया जाएगा। मेरिट में जगह बनाने वाले अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल संबंधी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।

ONGC Apprentice Recruitment 2026
IBPS Vacancy 2026: IBPS में नौकरी का मौका, 14 लाख रुपये तक का सालाना पैकेज; जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

ONGC अप्रेंटिस के लिए आवेदन कैसे करें?

इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता और ट्रेड के अनुसार राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रोत्साहन योजना (NAPS) या राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रशिक्षण योजना (NATS) के पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।

  • संबंधित अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण करें।

  • ओएनजीसी के उपलब्ध प्रशिक्षण अवसरों की सूची खोलें।

  • अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार ट्रेड और कार्य केंद्र चुनें।

  • व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।

  • फॉर्म जमा करने से पहले सभी विवरण जांच लें।

  • आवेदन पूरा होने पर उसकी पावती सुरक्षित रख लें।

  • आवेदन की अंतिम तारीख 20 नवंबर 2026 है। विज्ञापन के अनुसार, चयन सूची 15 दिसंबर 2026 को जारी की जानी है।

नोट: ध्यान रखें कि यह एक साल की अप्रेंटिसशिप है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद ओएनजीसी में नियमित नौकरी मिलने की गारंटी नहीं है।