कर्मचारी चयन आयोग (सौ. सोशल मीडिया) 
करियर

SSC ने MTS पदों के लिए निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास उम्मीदवार ऐसे करें आवेदन

एसएससी एमटीएस पद के लिए नौकरी चाहते हैं तो इच्छुक उम्मीवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जिसमें 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी पाने का अच्छा मौका है।

प्रीति शर्मा

सरकारी नौकरी पाने वाले उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) पदों के लिए बंपर भर्तियां निकाली है। 10वीं पास उम्मीदवार 20 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

मल्टी टास्किंग स्टाफ (Muti Tasking Staff) में भर्ती के लिए उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से 10वीं पास या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। आवेदन के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष से कम होनी चाहिए। बता दें कि उम्मीदवार का जन्म 2 अगस्त 2000 से पहले 1 अगस्त 2007 के बाद नहीं होना चाहिए।

हवलदार पद के लिए भी कर सकते हैं आवदेन

एमटीएस पद के अलावा हवलदार पद के लिए भी उम्मीदवारों आवेदन कर सकते हैं। फिलहाल हवलदार के लिए कुल 1075 पद घोषित किए गए हैं। बता दें कि हवलदार पद के लिए उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट देना अनिवार्य होगा। इसके लिए पुरुषों को 1600 मीटर की दूरी 15 मिनट और महिलाओं को 1 किमी की दूरी 20 मिनट में चलकर पूरी करनी होगी। एसएससी में एमटीएस की भर्ती प्रक्रिया चार चरणों में पूरी होगी। जिसमें सबसे पहले उम्मीदवारों को सीबीए देना होगा। वहीं, हवलदार के लिए फिजिकल टेस्ट लिया जाएगा। इसके बाद दस्तावेजों की जांच और अंत में मेडिकल परीक्षा होगा। इस प्रक्रिया के पूरी होने के बाद उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

कब होगी परीक्षा

एसएससी एमटीएस परीक्षा 2025 का आयोजन 20 सितंबर से 24 अक्टूबर 2025 के बीच किया जाएगा। भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। अगर आपका रजिस्ट्रेशन पहले से है तो आप सीधे फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने के बाद अभ्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी करने का अच्छा समय मिल जाएगा।

कैसे करें SSC MTS में आवेदन

  • आवेदन के लिए सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • अब अप्लाई वाली लिंक पर जाकर क्लिक करें और लॉग इन करें।
  • New User/ Register Now पर जाकर आप रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
  • पिछले पेज पर वापस जाकर यूजर नेम और पासवर्ड डालकर लॉग इन करें।
  • अपनी जानकारी दर्ज करके दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और प्रिंट निकालकर अपने पास रखें।

कितनी है आवेदन की फीस

इच्छुक उम्मीदवारों को भर्ती में आवेदन के साथ निर्धारित शुल्क जमा करना होगा जिसके बिना फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके लिए जनरल/ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए तय किया गया है। इसके अलावा अगर आप एससी/एससी वर्ग से हैं तो आवेदन निशुल्क कर सकते हैं।

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO

दिमागी नक्सल पर सियासी घमासान, पीएम मोदी के बयान पर चिदंबरम का तीखा पलटवार

मैं टेंडर कमेटी में नहीं था, मरने से पहले आशीष बनर्जी का खुलासा, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी सबसे बड़ी गलती...