एसएससी ने जून में होने वाली परीक्षाओं की तारीखों का किया ऐलान (सोर्स: सोशल मीडिया) 
करियर

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, SSC परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, यहां देखें पूरी डिटेल्स

कर्मचारी चयन आयोग ने जून में होने वाली एसएससी परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। एसएससी परीक्षा 2025 जून कैलेंडर आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है।

आकाश मसने

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। SCC यानी कर्मचारी चयन आयोग ने जून में होने वाली एसएससी परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। एसएससी परीक्षा 2025 जून कैलेंडर आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है। यह परीक्षा तिथि कैलेंडर अस्थायी है। अगर इसमें कोई बदलाव होता है तो नई अधिसूचना जारी की जाएगी। ssc.gov.in पर इसकी डिटेल चेक करते रहें।

कर्मचारी चयन आयोग ने जून के लिए एसएससी परीक्षाओं का अस्थायी कैलेंडर जारी किया था। कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी नोटिस में लिखा है कि "2025-2026 के लिए परीक्षाओं के अस्थायी कैलेंडर के तहत अब निम्नलिखित परीक्षाओं को जून 2025 में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।"

एसएससी परीक्षा जून 2025 कैलेंडर

कर्मचारी चयन आयोग ने जून 2025 में होने वाली 3 प्रमुख विभागीय परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। ये सभी एसएससी परीक्षाएं 15 जून 2025 को आयोजित की जाएंगी।

क्र. परीक्षा का नाम परीक्षा की तिथि
1. जेएसए/एलडीसी ग्रेड सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2024 (केवल DoPT के लिए) 15 जून, 2025
2. एसएसए/यूडीसी ग्रेड सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2024 (केवल DoPT के लिए) 15 जून, 2025
3. एएसओ ग्रेड सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2022-2024 15 जून, 2025

कैसे करें चेक

सबसे पहले उम्मीदवार को एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना है।

इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध एसएससी परीक्षा 2025 जून तिथियों के नोटिस पर क्लिक करना करें

क्लिक करते ही एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां आज परीक्षा तारीखों को देख सकते हैं।

इसके बाद आप फाइल को डाउनलोड कर सकते हैं और आगे की जरूरत के लिए इसकी हार्ड कॉपी रख सकते हैं।

क्या है कर्मचारी चयन आयोग

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) का कार्य भारत सरकार के मंत्रालयों/विभागों, संबद्ध और अधीनस्थ कार्यालयों तथा CAG और महालेखाकारों के कार्यालयों में गैर-तकनीकी समूह 'सी' और 'बी' अराजपत्रित पदों पर भर्ती करना है। आयोग परीक्षाओं और चयन परीक्षणों के व्यवस्थित संचालन के लिए परीक्षाओं की योजना और अन्य प्रक्रियाओं सहित नीतियां बनाने के लिए जिम्मेदार है।

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट