सिक्किम लोक सेवा आयोग (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

SPSC VLW Job: सिक्किम में ग्राम स्तरीय कार्यकर्ता के 69 पदों पर भर्ती, एग्रीकल्चर ग्रेजुएट्स के लिए मौका

SPSC VLW Vacancy : सिक्किम लोक सेवा आयोग (SPSC) ने कृषि एवं बागवानी विभाग में ग्राम स्तरीय कार्यकर्ता (VLW) के 69 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया। एग्रीकल्चर ग्रेजुएट्स उम्मीदवार आवेदन करें।

हितेश तिवारी

SPSC VLW Agriculture Jobs : सिक्किम लोक सेवा आयोग (SPSC) ने कृषि एवं बागवानी विभाग में ग्राम स्तरीय कार्यकर्ता (Village Level Worker-VLW) के 69 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती सीधी नियुक्ति के आधार पर की जाएगी और चयनित उम्मीदवारों को वेतन स्तर-9 के तहत नियुक्त किया जाएगा।

आयोग के अनुसार, आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास ICAR से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कृषि (Agriculture) या बागवानी (Horticulture) में BSc डिग्री होना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों के पास MSc डिग्री है, उनके लिए भी संबंधित विषय में BSc डिग्री होना जरूरी है। अंतिम तिथि तक सभी शैक्षणिक योग्यताएं पूरी होना अनिवार्य है।

परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे उम्मीदवार आवेदन के पात्र नहीं होंगे। इसके अलावा अभ्यर्थी को सिक्किम की किसी एक राज्य भाषा को पढ़ना, लिखना और बोलना आना चाहिए तथा स्थानीय रीति-रिवाजों और परंपराओं की जानकारी भी होनी चाहिए।

सिक्किम में ग्राम स्तरीय कार्यकर्ता के 69 पदों पर भर्ती

भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 31 अगस्त 2026 के आधार पर होगी। कुल 69 पद विभिन्न आरक्षित और अनारक्षित श्रेणियों में भरे जाएंगे।

इनमें अनारक्षित (UR) के 8, भूटिया-लेपचा (BL) के 14, ओबीसी (केंद्रीय सूची) के 14, ओबीसी (राज्य सूची) के 13, अनुसूचित जनजाति (लिम्बू एवं तमांग) के 9, अनुसूचित जाति (SC) के 4, आदिम जनजाति (PT) के 3 तथा अन्य आरक्षित श्रेणियों के लिए भी पद निर्धारित किए गए हैं। उम्मीदवारों को आवेदन से पहले अपनी श्रेणी के अनुसार पात्रता और आरक्षण संबंधी नियमों की जांच करने की सलाह दी गई है।

कृषि में BSc डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन करें

चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी। सबसे पहले उम्मीदवारों को आयोग द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। परीक्षा का सिलेबस और परीक्षा योजना SPSC की आधिकारिक वेबसाइट spsc.sikkim.gov.in पर उपलब्ध कराई गई है।

लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा, जहां उनकी शैक्षणिक योग्यता, आयु, जाति प्रमाणपत्र और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

दस्तावेज सत्यापन सफल होने के बाद ही अंतिम चयन किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और सभी आवश्यक दस्तावेज समय रहते तैयार रखें।

Delhi CJP Protest LIVE: दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल को लिया हिरासत में, ममता-दिपके-सौरव-आशुतोष भी डिटेन

मोदी, RSS की पहचान है कायरता, राहुल बोले- हर चाल से वाकिफ हूं, इनसे एक दशक से लड़ रहा

तानाशाह कैसे बनें डॉक्यूमेंट्री राेज देखते है अमित शाह! राज ठाकरे का केंद्र सरकार पर तीखा हमला

6 महीने में गिर जाएगी मोदी सरकार! संजय राउत की भविष्यवाणी से मची सियासी खलबली

सुभाष चंद्रा की पर्सनल गारंटी वाले लोन पर बड़ा अपडेट, चार कंपनियों ने दिया सेटलमेंट ऑफर