काम करती हुए दो महिलाएं (सौ. फ्रीपिक) 
करियर

छात्रों के लिए करियर की शानदार शुरुआत! खेल मंत्रालय में 452 पदों पर इंटर्नशिप के दरवाजे खुले

Sports Ministry Internship 2025: खेल मंत्रालय में 452 पदों पर शुरू की गई इंटर्नशिप न सिर्फ अनुभव देगी, बल्कि भविष्य की सरकारी और प्रोफेशनल जॉब्स के लिए मजबूत आधार भी तैयार करेगी।

प्रीति शर्मा

Government Internship: खेल, प्रबंधन या विज्ञान के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं तो भारत सरकार आपके लिए खास मौका लेकर आया है। खेल मंत्रालय ने साल 2025-26 के लिए अपना विशेष इंटर्नशिप प्रोग्राम लॉन्च किया है जिसके जरिए 452 छात्रों को सीधे सरकारी योजनाओं और खेल प्रशासन में काम करने का मौका मिलेगा।

बड़े संस्थानों में काम करने का मौका

भारत सरकार के केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय ने युवाओं को व्यावहारिक अनुभव देने के लिए इस खास प्रोग्राम को तैयार किया है। चयनित छात्रों को न सिर्फ खेल मंत्रालय बल्कि भारतीय खेल प्राधिकरण, राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी और राष्ट्रीय डोप परीक्षण प्रयोगशाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने का गौरव प्राप्त होगा। यह इंटर्नशिप किताबी ज्ञान और असल दुनिया के कामकाज के बीच के अंतर को कम करेगी।

इस प्रोग्राम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इंटर्न्स को देश की सबसे बड़ी खेल योजनाओं जैसे खेलो इंडिया, टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम और एशियन गेम्स ग्रुप के क्रियान्वयन में सीधे तौर पर शामिल होने का मौका मिलेगा। छात्रों को स्टेडियमों और राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रों (NCOE) में जाकर फील्ड लेवल की ट्रेनिंग दी जाएगी जिससे उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर खेल नीति बनाने और लागू करने की प्रक्रिया समझने को मिलेगी।

शोध का अवसर

विज्ञान और रिसर्च में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए NDTL में आधुनिक लैब तकनीकों और सैंपल जांच को सीखने का मौका होगा। वहीं NADA में इंटर्नशिप करने वालों को एंटी-डोपिंग कानूनों और निष्पक्ष खेल की बारीकियों से रूबरू कराया जाएगा। इस अवसर के जरिए आपको कई बड़े प्रोग्राम में काम करने और सीखने का अवसर मिलेगा।

कैसे होगा चयन

इस इंटर्नशिप के लिए चयन प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और ऑनलाइन रखी गई है। भर्ती साल में दो बार जनवरी और जुलाई के महीने में आयोजित होगी। चयन का मुख्य आधार उम्मीदवार की 10वीं, 12वीं और स्नातक के अंकों की मेरिट लिस्ट होगी। दस्तावेजों की जांच के बाद संबंधित संस्थान अंतिम सूची जारी करेगा। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार खेल मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है संसद का शीतकालीन सत्र, परिसीमन बिल पास कराने की तैयारी!

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

कांग्रेस का चलो दिल्ली कार्यक्रम टला, 26 नवंबर के लिए नया प्लान; अब क्या करने जा रहे राहुल गांधी?

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO