स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

SAIL Recruitment 2026: यंग प्रोफेशनल के 23 पदों पर भर्ती, ₹1.40 लाख तक मिलेगा मासिक मानदेय

SAIL Jobs : स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने यंग प्रोफेशनल (YP-1, YP-2 और YP-3) के 23 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 10 जुलाई से शुरू होगी।

हितेश तिवारी

SAIL Jobs Vacancy : सरकारी क्षेत्र में शानदार करियर की तलाश कर रहे अनुभवी पेशेवरों के लिए अच्छी खबर है। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने विज्ञापन संख्या RSP/R-YP/2026-01 के तहत यंग प्रोफेशनल (YP-1, YP-2 और YP-3) के कुल 23 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 जुलाई 2026 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 31 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति निश्चित अवधि के आधार पर राउरकेला स्टील प्लांट (ओडिशा), मैनेजमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (रांची), सेल सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन (रांची) और सेल डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन डिवीजन (रांची) में की जाएगी। भर्ती के तहत सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, एआई इंजीनियर, डेटा साइंटिस्ट, डेटा आर्किटेक्ट, फाइनेंस, एचआर, 3D एनिमेशन और अन्य विशेषज्ञ पद शामिल हैं।

SAIL ने यंग प्रोफेशनल के 23 पदों पर भर्ती निकाली

इस भर्ती के लिए केवल भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं। विभिन्न पदों के अनुसार बीई/बीटेक, एमसीए, एमबीए, सीए, सीएमए, ग्रेजुएशन सहित अन्य संबंधित योग्यताएं निर्धारित की गई हैं।

अधिकांश पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में कम से कम तीन वर्ष का अनुभव आवश्यक है, जबकि वरिष्ठ पदों पर 6 से 10 वर्ष तक का अनुभव मांगा गया है। YP-1 पदों के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष, YP-2 के लिए 38 वर्ष और YP-3 के लिए 42 वर्ष निर्धारित की गई है।

चयनित उम्मीदवारों को ₹1.40 लाख तक मासिक वेतन

चयन प्रक्रिया में आवेदन की स्क्रीनिंग के बाद पद के अनुसार कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) और व्यक्तिगत साक्षात्कार, अथवा केवल इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। CBT में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और अंतिम मेरिट में CBT तथा इंटरव्यू का वेटेज क्रमशः 80:20 रहेगा।

चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार आकर्षक मासिक मानदेय मिलेगा। YP-1 के लिए 70,000 रुपये, YP-2 के लिए 1,00,000 रुपये और YP-3 के लिए 1,40,000 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। प्रदर्शन के आधार पर हर वर्ष 4%, 7% या 10% तक मानदेय में वृद्धि का प्रावधान भी है।

इसके अलावा आवास, चिकित्सा सुविधा, यात्रा भत्ता और संचार व्यय की प्रतिपूर्ति जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। आवेदन शुल्क सभी श्रेणियों के लिए 500 रुपये निर्धारित किया गया है, जिसका भुगतान ऑनलाइन करना होगा। उम्मीदवार आवेदन से पहले आधिकारिक अधिसूचना में पात्रता और अनुभव संबंधी सभी शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला