आरआरबी एनटीपीसी यूजी रिजल्ट 2026 जारी (सोर्स- सोशल मीडिया)
करियर

RRB NTPC Result Out: रेलवे ने जारी किया कट-ऑफ और रिजल्ट, 17 सितंबर को होगी CBT 2 परीक्षा

RRB NTPC CBT 1 Result: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने NTPC अंडरग्रेजुएट CBT 1 परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। सफल अभ्यर्थी 17 सितंबर 2026 को होने वाले CBT 2 के लिए अपना स्कोरकार्ड चेक करें।

अक्षय साहू

RRB NTPC UG Result 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने सोमवार, 24 अगस्त 2026 की देर शाम RRB NTPC अंडरग्रेजुएट (UG) CBT 1 परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट आधिकारिक RRB वेबसाइट के अलावा संबंधित रीजनल RRB वेबसाइटों पर उपलब्ध कराया गया है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने आवेदन में चुने गए रेलवे जोन से जुड़ी वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देखें।

RRB NTPC UG भर्ती CEN 07/2025 के तहत आयोजित की जा रही है। इसके जरिए पूर्वस्नातक स्तर के विभिन्न पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। CBT 1 में सफल होने वाले अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद सामने आई जानकारी के मुताबिक, RRB NTPC UG CBT 2 परीक्षा 17 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

मई से जून के बीच हुई थी परीक्षा

RRB NTPC UG CBT 1 परीक्षा 7 मई से 20 जून 2026 के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद बोर्ड ने 27 जून को प्रोविजनल आंसर की और उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया पत्र जारी की थी। अभ्यर्थियों को आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका भी दिया गया था। ऑब्जेक्शन विंडो 5 जुलाई 2026 तक खुली रही थी।

अब CBT 1 का रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार यह देख सकते हैं कि वे भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए योग्य हैं या नहीं। रिजल्ट रीजन के अनुसार जारी किया जा रहा है। इसलिए उम्मीदवारों को अपने संबंधित RRB जोन की वेबसाइट पर रिजल्ट और आगे की प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी चेक करना होगा। 

रिजल्ट के बाद क्या करना है?

CBT 1 में सफल उम्मीदवारों को अब CBT 2 की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। CBT 2 इस भर्ती प्रक्रिया का अगला महत्वपूर्ण चरण है और इसमें प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों की आगे की दावेदारी तय होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा की तारीख, एग्जाम पैटर्न और अन्य जरूरी निर्देशों के लिए आधिकारिक रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन देखते रहना चाहिए।

अभ्यर्थियों को अपनी रजिस्ट्रेशन डिटेल्स, आवेदन संख्या और परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारी सुरक्षित रखनी चाहिए। आगे स्कोरकार्ड, परीक्षा से जुड़े अपडेट और भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में इन जानकारियों की जरूरत पड़ सकती है।

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर