राजस्थान बोर्ड (सौ. डिजाइन फोटो) 
करियर

आज 4 बजे जारी होगा राजस्थान बोर्ड का 10वीं का रिजल्ट, ऐसे कर सकते हैं चेक

अगर आपने राजस्थान बोर्ड में 10वीं की एग्जाम दी है, तो आपके लिए आज का दिन काफी अहम साबित हो सकता है। आज रिजल्ट के बाद टॉपर्स की मेरिट लिस्ट भी जारी की जाने वाली हैं।

अपूर्वा नायक

आज राजस्थान के 10वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला हैं। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी आरबीएसई ने 28 मई को 10 वीं क्लास का रिजल्ट जारी करने का ऐलान किया है। बोर्ड के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आज शाम 4 बजे रिजल्ट का ऐलान हो सकता है।

बताया जा रहा है कि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर कोटा कलेक्टर ऑफिस से 10वीं क्लास के रिजल्ट का ऑफिशियल अनाउंसमेंट करेगें। रिजल्ट के बाद बोर्ड की ओर से मेरिट लिस्ट भी जारी की जाने वाली हैं। सबसे ज्यादा मार्क्स प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स के लिए जल्द ही अवॉर्ड सेरेमनी का भी आयोजन किया जाने वाला है।

रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर विजिट करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस वेबसाइट के अलावा rajresults.nic.in वेबसाइट पर भी आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस साल तकरीबन आरबीएसई 10वीं क्लास की एग्जाम में लगभग 11 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आरबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर विजिट करें। इसके बाद होमपेज पर क्लास 10 रिजल्ट 2025 की लिंक पर क्लिक करें। उसके बाद अपना रोल नंबर और बाकी क्रेडेंशियल्स सबमिट करें। अब आपको अपना रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा। रिजल्ट दिखने के बाद आप अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। आने वाले समय के लिए आप अपनी मार्कशीट डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट ले सकते हैं। पूरे झारखंड को गीतांजली पर गर्व, गढ़वा की बेटी बनी JAC टॉपर, यहां देखें टॉपर्स की पूरी लिस्ट

कैसा रहा था पिछले साल का रिजल्ट

पिछले साल के रिजल्ट की बात की जाए तो राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 29 मई 2024 को घोषित किया गया था। इस एग्जाम के लिए तकरीबन 10.6 लाख स्टू़डेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था, जबकि 10.39 लाख स्टूडेंट्स एग्जाम में शामिल हुए थे। साथ ही टोटल पासिंग पर्सेंट 93.03 प्रतिशत रहा था। इसमें लड़कियों ने लड़कों से बेहतरीन परफॉर्म किया था। लड़कों का पासिंग पर्सेंट 92.64 प्रतिशत तो लड़कियों का पासिंग पर्सेंट 93.46 प्रतिशत रहा था।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब