राजस्थान स्वायत्त शासन विभाग। (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

राजस्थान में 24,752 सफाई कर्मचारी पदों पर भर्ती, बिना पढ़ाई भी कर सकेंगे आवेदन; नहीं होगी लिखित परीक्षा

Rajasthan Sanitation Worker Vacancy : राजस्थान सरकार ने 183 नगरीय निकायों में 24,752 संविदा सफाई कर्मचारी पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया। आवेदन 15 अगस्त से 28 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन किए जाएंगे।

हितेश तिवारी

Rajasthan Sanitation Worker Jobs : राजस्थान में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार के स्वायत्त शासन विभाग ने 183 नगरीय निकायों में 24,752 संविदा सफाई कर्मचारी पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसके लिए किसी भी प्रकार की शैक्षणिक योग्यता अनिवार्य नहीं रखी गई है।

यानी जो उम्मीदवार कभी स्कूल नहीं गए हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं। भर्ती का उद्देश्य नगरीय निकायों में सफाई व्यवस्था को मजबूत करना और स्वच्छ भारत मिशन को गति देना है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 अगस्त 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 28 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

24,752 संविदा सफाई कर्मचारी पदों पर भर्ती

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का राजस्थान का मूल निवासी होना जरूरी है। साथ ही वह शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए तथा सफाई कार्य का कम से कम एक वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है। यह अनुभव लगातार या अलग-अलग अवधि का हो सकता है, लेकिन कुल अवधि एक वर्ष होनी चाहिए।

अनुभव प्रमाण पत्र संबंधित नगरीय निकाय या अधिकृत अधिकारी द्वारा जारी होना चाहिए। प्रत्येक अभ्यर्थी केवल 183 नगरीय निकायों में से किसी एक के लिए ही आवेदन कर सकेगा। आयु सीमा 1 जनवरी 2027 के अनुसार न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

आवेदन 15 अगस्त से शुरू होंगे

इस भर्ती में उम्मीदवारों को किसी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू से नहीं गुजरना होगा। चयन पूरी तरह संबंधित नगरीय निकाय के स्तर पर लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा। पहले उसी नगरीय निकाय में एक वर्ष का अनुभव रखने वाले पात्र उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलेगी।

यदि पर्याप्त उम्मीदवार उपलब्ध नहीं होते हैं, तो अन्य नगरीय निकायों में कार्य का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को भी मौका दिया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को संविदा सफाई कर्मचारी के रूप में श्रम विभाग के नियमों के अनुसार ₹7,410 प्रतिमाह मानदेय मिलेगा।

आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए ₹600 तथा आरक्षित वर्ग और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए ₹400 निर्धारित किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार 15 अगस्त 2026 से एलएसजी राजस्थान पोर्टल या एसएसओ राजस्थान के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के दौरान निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा और आवेदन पत्र की प्रति भविष्य के लिए सुरक्षित रखनी होगी।

पटना में BPSC और दारोगा भर्ती रद्द करने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र, भारी पुलिस बल तैनात

MDR on UPI: अमेरिकी दबाव में मोदी फिर सरेंडर, UPI पर फीस के नए नोटिफिकेशन पर भड़के राहुल गांधी

Swatantra Bhardwaj Bail: स्वतंत्र भारद्वाज को मिली जमानत, कब आएगा जेल से बाहर?

दूसरे देशों के सर्टिफिकेट क्यों देखें? UCC पर उमर अब्दुल्ला का BJP पर हमला, बोले- संसद में साबित करें बहुमत

मजबूत लोकतंत्र के लिए आलोचना जरूरी, अदालती फैसलों पर CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान, कहा- जनता का भरोसा जीते