Railway Loco Pilot Career Guide Salary And Eligibility: वर्तमान में देश के युवाओं के सामने अपने करियर को लेकर कई विकल्प मौजूद होते हैं। जिसमें से कोई इंजीनियर, बनना चाहता है, तो कोई साइंटिस्ट वहीं लोखों युवाओं का सपना भारतीय रेलवे में लोको पायलट (ट्रेन चालक) बनने का होता है। तो यह करियर न केवल सम्मान और स्थिरता प्रदान करता है, बल्कि देश की प्रगति में सीधे योगदान देने का अवसर भी देता है।
यदि आप भी ट्रेन की रफ्तार को नियंत्रित करने का जज्बा रखते हैं, तो यह मार्ग आपके लिए बेहतरीन है। सम्मानजनक वर्दी, देश सेवा का अवसर और एक सुरक्षित सरकारी नौकरी—ये सभी खूबियाँ इस करियर को खास बनाती हैं। तो इस खबर में हम विस्तार से जानेंगे कि असिस्टेंट लोको पायलट बनने की राह क्या है, इसके लिए क्या योग्यता चाहिए और इसमें मिलने वाली सुविधाओं का दायरा कितना बड़ा है।
भारतीय रेलवे में लोको पायलट (ट्रेन चालक) बनने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को 10वीं और 12वीं पास होना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल या संबंधित कोर्स में 2 वर्ष का आईटीआई (ITI) सर्टिफिकेट जरूर होना चाहिए। बता दें की उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 30 साल निर्धारित की गई है। तो वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट देने का भी प्रावधान दिया जात है।
ट्रेन चालक बनने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा आयोजित एक कठोर चयन प्रक्रिया से संयुक्त सहायक लोको पायलट (Assistant Loco Pilot - ALP) के परीक्षा में पास होना पड़ेगा है। यह प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में पूरी होती है।
सातवें वेतन आयोग (7th CPC) के अनुसार, एक असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) की करियर यात्रा आर्थिक दृष्टि से काफी संतोषजनक होती है। प्रारंभिक वेतन असिस्टेंट लोको पायलट के रूप में शुरुआती बेसिक सैलरी 19,900 रुपये प्रति माह होती है।
इसके बाद करियर ग्रोथ और प्रमोशन अनुभव और वरिष्ठता के साथ, (Promotion) पाकर कर्मचारी 'सीनियर लोको पायलट' बनते हैं। इस स्तर पर बेसिक सैलरी 35,000 रुपये से 60,000 रुपये या इससे भी अधिक हो सकती है। तो वहीं बेसिक वेतन के साथ महंगाई भत्ता और अन्य भत्तों को जोड़ने के बाद, एक लोको पायलट की कुल मासिक इन-हैंड सैलरी लगभग 40,000 रुपये से 80,000 रुपये तक पहुँच सकती है।
रेलवे में लोको पायलट को बेसिक सैलरी के अलावा कई तरह के भत्तों का भी लाभ मिलता है, जिससे उनकी कुल मासिक आय में अच्छी बढ़ोतरी होती है। ये भत्ते उनकी ड्यूटी की प्रकृति, कार्यस्थल और काम के घंटों को ध्यान में रखकर दिए जाते हैं। इनमें प्रमुख रूप से महंगाई भत्ता (DA), हाउस रेंट अलाउंस (HRA), ट्रांसपोर्ट अलाउंस, नाइट ड्यूटी अलाउंस, ओवरटाइम भुगतान और रनिंग अलाउंस शामिल हैं।
खास बात यह है कि रनिंग अलाउंस लोको पायलट द्वारा चलाए गए किलोमीटर के आधार पर दिया जाता है। यही वजह है कि लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन करने वाले लोको पायलटों को रनिंग अलाउंस अधिक मिलता है, जिसके कारण उनकी कुल सैलरी भी अपेक्षाकृत ज्यादा हो जाती है।
भारतीय रेलवे अपने कर्मचारियों को सैलरी के अलावा कई सरकारी सुविधाएं भी प्रदान करता है, जो इस नौकरी को बेहद आकर्षक और सुरक्षित बनाती हैं। इनमें फ्री या रियायती रेल यात्रा, सरकारी आवास (जहां उपलब्ध हो), रेलवे अस्पतालों में इलाज, पेंशन, ग्रेच्युटी और बच्चों की शिक्षा से जुड़े कुछ विशेष लाभ शामिल हैं। यही कारण है कि रेलवे की नौकरी को देश की सबसे सुरक्षित और प्रतिष्ठित सरकारी नौकरियों में गिना जाता है।
ये भी पढ़ें- रेलवे ग्रुप D भर्ती 2026: 3 अगस्त से शुरू होगी परीक्षा, 22,195 पदों के लिए बड़ा अपडेट; जानें पूरी जानकारी
लोको पायलट का पद जितना सम्मानजनक है, उतना ही जिम्मेदारी भरा भी है। उनकी ड्यूटी दिन और रात, दोनों शिफ्टों में हो सकती है और कई बार उन्हें लगातार कई घंटों तक ट्रेन का संचालन करना पड़ता है। हजारों यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होती है, इसलिए हर समय पूरी सतर्कता और एकाग्रता बनाए रखना बेहद जरूरी होता है।
इसी वजह से रेलवे इस पद के लिए कड़ी ट्रेनिंग, नियमित मेडिकल जांच और बेहतर शारीरिक व मानसिक फिटनेस को अनिवार्य मानता है। यदि आप अनुशासनप्रिय हैं, जिम्मेदारी निभाने की क्षमता रखते हैं और तकनीकी कार्यों में रुचि रखते हैं, तो लोको पायलट का करियर आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।