पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में क्लर्क पदों पर भर्ती (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
करियर

High Court Bharti 2026: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में क्लर्क की निकली बंपर भर्तियां, ग्रेजुएट तुरंत करें अप्लाई

High Court Clerk Vacancy: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने ग्रेजुएट युवाओं के लिए 1265 रिक्त पदों पर भर्तियां निकाली हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार भर्ती के लिए आवेदन 26 मई से 23 जून तक कर सकते हैं।

यति सिंह

High Court Jobs 2026: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने ग्रेजुएट युवाओं के लिए बंपर भर्तियां निकाली हैं। हाईकोर्ट की आधिकारिक सूचना के आधार पर ये भर्तियां क्लर्क के 1265 रिक्त पदों के लिए निकाली गई हैं। यह भर्तियां अधीनस्त न्यायालयों में कर्मचारियों की केंद्रीकृत भर्ती हेतु समीति के द्वारा निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किए जाएंगे। सभी इच्छुक उम्मीदवार भर्ती के लिए आवेदन 26 मई से 23 जून तक कर सकते हैं। आवेदन कर रहे उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरनी है।

इस भर्ती के लिए सभी ग्रेजुएट पास इच्छुक उम्मीदवार नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही साथ कंप्यूटर की जानकारी रखने वाले उम्मीदवार को इस भर्ती के आवेदन के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में भर्ती में डॉक्यूमेंटेशन, फाएल मैनेजमेंट, डाटा एंट्री, न्यायिक प्रक्रिया जैसे पदों पर भर्ती होनी है। यह भर्ती प्रक्रिया ऑफिस-बेस्ड सरकारी नौकरी के तहत की जाएगी।

जानें आवेदन की अंतिम तारीख और शुल्क

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट भर्ती 2026 प्रक्रिया के तहत आवेदन करने की शुरुआत 26 मई 2026 से की जाएगी। जबकि आवेदन करने की आखिरी तारीख 23 जून 2026 बताई गई है। आवेदन कर रहे सभी उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले जारी कर दिए जाएंगे। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से ये सूचना भी दी गई है, कि परीक्षा की तारीख कुछ समय बाद घोषित की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग, ओबीसी के पुरूषों के लिए 1200 रुपये जबकि महिलाओं के लिए आवेदन शुल्क 875 रुपये रखा गया। वहीं एससी/एसटी, ईडब्लूएस, ईएसएम हरियाणा के लिए 710 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।

किन श्रेणियों के लिए कितने पद खाली

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में सामान्य के लिए 203, एससी के लिए 142, एससी ओएससी के लिए 123, बीसी-ए के लिए 183, बीसी-बी के लिए 124, ईडब्ल्यूएस के लिए 139, ईएसपी के लिए 32, पीडब्ल्यूबीडी के लिए 74, ईएसएम के लिए 245 पद खाली है।

आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में क्लर्क भर्ती प्रक्रिया के लिए सभी उम्मीदवारों का ग्रेजुएट होना आवश्यक है। कम्प्यूटर की बेसिक नॉलेज के साथ टाइपिंग स्किल भी आनी चाहिए। इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 42 साल निर्धारित की गई है। वहीं आरक्षित वर्ग के लिए हरियाणा सरकार के नियमों के तहत आयु में छूट दी जाएगी। एससी, बीसी एवं अन्य वर्गों को अधिकतम 47 वर्ष तक छूट दी जाएगी।

कैसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए सभी उम्मीदवार सबसे पहले हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट highcourtchd.gov.in पर लॉगिन करें। रजिस्ट्रेशन करते समय अपना मौजूदा मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी ही डालें। इसके बाद फॉर्म भरते समय अपना फोटोग्राफ और अपना हस्ताक्षर सही ढंग से अपलोड करें। आवेदन फॉर्म को सबमिट करने से पहले पूरी तरह से जांच लें।

बिहार छात्र आंदोलन में रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- एकजुट हो जाओ, तभी खोलूंगा आयोग का ‘काला चिट्ठा’

ओडिशा के पास 24 क्रू मेंबर समेत समुद्र में डूबा जहाज, पारादीप बंदरगाह से 200 नॉटिकल मील दूर हादसा

इधर ब्रजेश पाठक प्रदर्शनकारियों से मिले, उधर अखिलेश यादव ने बताया आरक्षण खत्म करने की साजिश, मचा सियासी बवाल!

यह छात्रों की नहीं, पैसों की गूंज है! राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP नेता का बड़ा दावा; फॉरेन फंडिंग का आरोप

बाबा रामदेव के आंदोलन पर बृजभूषण का बड़ा तंज, बोले- इस बार सलवार पहनकर मत भागना