Highlights:
OUSSSC ने CPSE-2024 उम्मीदवारों के लिए डेटा अपडेट नोटिफिकेशन जारी किया।
ऑनलाइन डेटा अपडेट विंडो 15 अक्टूबर सुबह 10 बजे खुलेगी।
उम्मीदवार 29 अक्टूबर 2026 रात 10 बजे तक विवरण वेरिफाई कर सकेंगे।
निर्देश उम्र में छूट के पात्र उम्मीदवारों सहित सभी आवेदकों पर लागू है।
OUSSSC CPSE 2024 Notification: ओडिशा यूनिफॉर्म्ड सर्विसेज स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (OUSSSC) ने कंबाइंड पुलिस सर्विस एग्जामिनेशन-2024 (CPSE-2024) के उम्मीदवारों के लिए अहम नोटिफिकेशन जारी किया है। सब-इंस्पेक्टर लेवल की इस परीक्षा के लिए अप्लाई करने वाले सभी उम्मीदवारों को 29 अक्टूबर तक अपना डेटा अपडेट और वैलिडेट करना होगा।
OUSSSC ने कहा है कि सभी उम्मीदवार 15 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2026 के बीच अपनी जानकारी और एप्लीकेशन डेटा को ऑनलाइन अपडेट और वेरिफाई करें। ऑनलाइन अपडेट और वेरिफिकेशन की सुविधा ओयूएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। यह विंडो 15 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से खुलेगी और 29 अक्टूबर 2026 को रात 10 बजे तक खुली रहेगी।
ओडिशा यूनिफॉर्म्ड सर्विसेज स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्देश सभी आवेदकों पर लागू होता है, जिसमें वे लोग भी शामिल हैं जो उम्र में छूट के नियमों के तहत योग्य हैं। इसके साथ ही OUSSSC ने यह भी साफ किया है कि उम्मीदवारों द्वारा अपडेट और वेरिफाई किया गया डेटा ही परीक्षा के अगले सभी चरणों और उससे जुड़े कामों के लिए फाइनल माना जाएगा। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे तय समय के अंदर यह प्रक्रिया जरूर पूरा कर लें।
हालांकि OUSSSC ने कहा कि, अगर कोई उम्मीदवार इस अवधि में अपना डेटा अपडेट नहीं करता है, तो उसका पुराना डेटा ही मान्य माना जा सकता है, जिससे आगे चलकर दिक्कत हो सकती है। यह नोटिफिकेशन OUSSSC द्वारा चेयरमैन के आदेश से ऑफिस ऑर्डर नंबर 713/OUSSSC के जरिए 14 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया था।
ओडिशा में एसआई भर्ती परीक्षा पहले पेपर लीक विवाद के कारण चर्चा में रही है। पिछले साल अक्टूबर में पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था और मामला सीबीआई और ईडी तक पहुंच गया था। अब OUSSSC नए सिरे से परीक्षा प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा है।
कमीशन ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते अपनी जानकारी को वेबसाइट पर जाकर जांच लें और जरूरी सुधार कर लें। नाम, जन्मतिथि, श्रेणी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य विवरणों को ध्यान से वेरिफाई करने को कहा गया है। -एजेंसी इनपुट के साथ