ONGC Medical Officer Recruitment 2026: सरकारी क्षेत्र में डॉक्टर के पद पर नौकरी करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) ने शानदार भर्ती निकाली है। ओएनजीसी ने देश के विभिन्न कार्यस्थलों और अस्पतालों में मेडिकल ऑफिसर, स्पेशलिस्ट और होम्योपैथी मेडिकल ऑफिसर के कुल 24 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।
इच्छुक और पात्र उम्मीदवार ओएनजीसी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के तहत मेडिकल ऑफिसर (ऑक्यूपेशनल हेल्थ), फिजिशियन, सर्जरी, पीडियाट्रिक्स, एनेस्थीसिया, प्रसूति एवं स्त्री रोग और होम्योपैथी जैसे विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। चयनित उम्मीदवारों को पहले वर्ष में 7.80 लाख रुपये से 15.60 लाख रुपये तक का वार्षिक सीटीसी मिलेगा। ऐसे में मेडिकल क्षेत्र के योग्य उम्मीदवारों के लिए यह सरकारी नौकरी का बेहतरीन अवसर है।
ओएनजीसी ने कुल 24 रिक्तियों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। जिसमें मेडिकल ऑफिसर - ऑक्यूपेशनल हेल्थ (एमओ (ओएच)) के 14 पद स्थान के अनुसार देहरादून, अहमदाबाद, अंकलेश्वर, बड़ौदा, सी2-सी3 - दहेज, खंभात, मेहसाणा, उरान, काकीनाडा, राजमुंदरी, कराईकल, अगरतला, जोरहाट और शिवसागर में 1-1 पद शामिल हैं।
देहरादून अस्पताल के लिए विशेषज्ञ के 3, जिनमें मेडिकल ऑफिसर - फिजिशियन का 1, मेडिकल ऑफिसर - पीडियाट्रिक्स का 1 और मेडिकल ऑफिसर - सर्जरी का 1 पद शामिल हैं। शिवसागर अस्पताल में विशेषज्ञ के 5 पदों में मेडिकल ऑफिसर - एनेस्थीसिया का 1, मेडिकल ऑफिसर - प्रसूति एवं स्त्री रोग का 1, मेडिकल ऑफिसर - फिजिशियन के 2 और मेडिकल ऑफिसर - सर्जरी का 1 पद शामिल हैं। वहीं, मेडिकल ऑफिसर - होम्योपैथी के 2 पदों में स्थान के अनुसार शिवसागर एवं देहरादून में 1-1 पद शामिल हैं।
बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार एमबीबीएस (MBBS), एमडी/एमएस (MD/MS), पीजी डिप्लोमा या बीएचएमएस (BHMS) की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले संबंधित पद की योग्यता और अनुभव से जुड़ी सभी शर्तों को आधिकारिक अधिसूचना में ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता और आवेदनों की जांच के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सालाना सीटीसी पद के अनुसार प्रथम वर्ष 7,80,000 से 15,60,000 रुपए के बीच होगी। वहीं, दूसरे वर्ष उम्मीदवारों की वार्षिक सीटीसी पोस्ट के अनुसार 7,89,600 से 15,85,200 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
इच्छुक उम्मीदवार 5 अगस्त 2026 से 18 अगस्त 2026 तक ओएनजीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय सभी आवश्यक शैक्षणिक प्रमाणपत्र, अनुभव प्रमाणपत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करना अनिवार्य होगा। उम्मीदवारों को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी जाती है।
उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता, आवेदन पत्रों की जांच, शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। आवेदकों की अंतिम मेरिट निर्धारित चयन प्रक्रिया के अनुसार तैयार की जाएगी।