ओडिशा राज्य चयन बोर्ड (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

Odisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन

Odisha Junior Assistant Vacancy : ओडिशा राज्य चयन बोर्ड (SSB Odisha) ने जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। स्नातक उम्मीदवार 18 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

हितेश तिवारी

ओडिशा राज्य चयन बोर्ड (SSB Odisha) ने विज्ञापन संख्या 03/2026 के तहत जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती स्कूल एवं जनशिक्षा विभाग के अंतर्गत उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (CHSE), ओडिशा के लिए की जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 18 अगस्त 2026 की रात 11:45 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। कुल 14 पदों में 6 अनारक्षित, 4 अनुसूचित जनजाति (ST) और 4 अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इनमें महिलाओं के लिए भी आरक्षण का प्रावधान रखा गया है।

ओडिशा SSB ने 14 पदों पर भर्ती निकाली

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना जरूरी है। इसके साथ ही बेसिक कंप्यूटर ज्ञान का प्रमाणपत्र भी अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी की आयु 1 जनवरी 2026 के अनुसार 21 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी। पहले 200 अंकों की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को 20 अंकों के कंप्यूटर स्किल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन दोनों चरणों के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन की अंतिम तिथि 18 अगस्त 2026

चयनित उम्मीदवारों को ग्रुप-सी, लेवल-4 के तहत 25,500 रुपये से 81,100 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। सामान्य, SEBC और OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये तथा SC, ST और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 200 रुपये निर्धारित किया गया है। लिखित परीक्षा बालासोर, बेरहामपुर, भुवनेश्वर, जेयपोर और संबलपुर में आयोजित होगी, जबकि कंप्यूटर स्किल टेस्ट केवल भुवनेश्वर में कराया जाएगा।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को पहले आधिकारिक वेबसाइट ssbodisha.ac.in पर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद आवेदन फॉर्म भरकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे, शुल्क का भुगतान करना होगा और अंतिम रूप से फॉर्म जमा कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखना होगा।

लखनऊ डबल मर्डर-सुसाइड केस में दिव्या की बहन ने किए बहुत बड़े खुलासे, मानस को लेकर क्या बताया?

PM मोदी ने सचिवों को दी नई कार्यशैली की सीख, डेटा, AI और समन्वय को बताया भविष्य की कुंजी

अखिलेश यादव का बड़ा सियासी दांव! इमरान मसूद के परिवार में सेंधमारी, दामाद शायान मसूद की SP में धमाकेदार एंट्री

चीनी की बढ़ती कीमतों पर मंत्री श्रवण कुमार का अजीब बयान, कहा- आजकल मिठाई कौन खाता है?

Explainer: 11% आबादी, 100 से ज्यादा सीटों पर असर; यूपी में ब्राह्मणों को साधने में क्यों जुटे बुआ और बबुआ?