ओडिशा की इस ऐतिहासिक और प्रसिद्ध जगह पर बनाएं घूमने का प्लान, जानें सही समय

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर घूमने के लिए बहुत ही अच्छी जगह है। यह जगह प्राचीन इतिहास, समृद्ध और संस्कृति का अद्भुत नजारा पेश करती है। यहां पर आपको भारतीय वास्तुकला, धर्म और सांस्कृतिक धरोहर का अनोखा संगम देखने को मिलेगा।
ओडिशा की इस ऐतिहासिक और प्रसिद्ध जगह पर बनाएं घूमने का प्लान, जानें सही समय
ओडिशा की इस ऐतिहासिक और प्रसिद्ध जगह पर बनाएं घूमने का प्लान, जानें सही समय
Updated on

Tourist Places In Bhubaneswar: भारत का राज्य ओडिशा ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है। यह घूमने के लिए बहुत ही आदर्श स्थान है। लेकिन आज हम इसकी राजधानी यानी भुवनेश्वर की बात करेंगे। यह जगह प्राचीन इतिहास, समृद्ध और संस्कृति का अद्भुत नजारा पेश करती है। यहां पर आपको भारतीय वास्तुकला, धर्म और सांस्कृतिक धरोहर का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। भुवनेश्वर को मंदिरों का शहर भी कहा जाता है। यहां पर घूमने के लिए 1000 से भी अधिक मंदिर हैं। जिसकी वजह से इस जगह का धार्मिक महत्व बढ़ जाता है। आज हम आपको इस जगह की खासियत के बारे में बताने जा रहे हैं।

भुवनेश्वर का ऐतिहासिक महत्व

भुवनेश्वर का इतिहास बहुत ही पुराना रहा है। यह जगह प्राचीन काल में कटक नाम से जानी जाती थी। यह शहर मौर्य और गुर्जर प्रतिहार साम्राज्य के तहत प्रमुख राजनीतिक और धार्मिक केंद्र था। यहां पर घूमने के लिए कई मंदिर हैं।

लिंगराज मंदिर

भुवनेश्वर का लिंगराज मंदिर सबसे प्रसिद्ध और ऐतिहासिक है जो भगवान शिव को समर्पित है। यह मंदिर करीब 11 शताब्दी में बनाया गया था। इसकी वास्तुकला देखने के बाद आपको यकीन नहीं होगा। यह जगह भुवनेश्वर में पर्यटकों का प्रमुख पर्यटन स्थल है।

राजरानी मंदिर

यह मंदिर बहुत ही खास है क्योंकि यहां पर लाल संगमरमर का पत्थर इस्तेमाल किया गया है। यह मंदिर भारतीय वास्तुकला का बेहतरीन उदाहरण पेश करता है। इस जगह पर एक बार परिवार के साथ जरूर जाएं।

उदयगिरी और खंडगिरी गुफाएं

उदयगिरी और खंडगिरी गुफाएं भुवनेश्वर के बाहरी इलाके में स्थित है। यह प्राचीन गुफा जैन धर्म के साधुओं द्वारा बनाई गई थीं। यहां पर विभिन्न प्रकार की मूर्तियां और चित्रकला का अवलोकन कर सकते हैं। यह स्थल इतिहास प्रेमियों के लिए बहुत ही सुंदर है।

भुवनेश्वर में आपको ओडिया संस्कृति और कला का प्रभाव देखने को मिलता है। यहां पर शिल्पकला, संगीत, नृत्य और लोक कला का प्राचीन इतिहास देखा जा सकता है। इस जगह पर आप परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। यहां पर घूमने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से लेकर मार्च तक का है। उसके बाद यहां काफी गर्मी पड़ती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com