एनपीसीआईएल भर्ती 2025 (सौ. सोशल मीडिया) 
करियर

न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन में निकली कई पदों पर भर्ती, आवेदन से पहले देखें डिटेल

NPCIL Recruitment 2025: न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) में कई पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक उम्मीदवार योग्यता के अनुसार आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी यहां देख सकते हैं।

प्रीति शर्मा

Nuclear Power Corporation Vacancy: न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में ट्रेड अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकली है। जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार npcilcareers.con.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि डिप्टी मैनेजर सहित अन्य पदों पर कुल 122 भर्ती निकाली गई है। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार 27 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अप्लाई करने की प्रक्रिया 7 नवंबर से शुरू हो चुकी है और इसकी अंतिम तारीख 27 नवंबर तय की गई है। डिप्टी मैनेजर पद पर आवेदन के लिए आयु सीमा 18 से 30 साल तय की गई है। वहीं जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के लिए 21 से 30 साल तक उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे।

कितना मिलेगा वेतन

न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन में जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के पद पर ग्रेजुएशन की डिग्री की जरूरत होगी। वहीं, डिप्टी मैनेजर के लिए पीजी, एमबीए, एलएलबी या सीए की डिग्री अनिवार्य है। पद के अनुसार चयनित उम्मीदवारों को वेतन दिया जाएगा। मासिक वेतन 35400 से 56100 रुपए के बीच होगा। इसके साथ ही अन्य वेतन भत्ते व सुविधाएं भी मिलेंगी।

अगर आप डिप्टी मैनेजर के पद पर आवेदन करना चाहते हैं तो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवारों को 500 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के लिए 150 रुपए आवेदन शुल्क तय किया गया है। वहीं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन बिल्कुल निशुल्क है।

कैसे कर सकेंगे आवेदन

  • विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट npcilcareers.co.in पर जाएं।
  • अब करियर वाले बटन पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन फॉर्म पर क्लिक करें।
  • इसके बाद जरूरी जानकारी दर्ज करके दस्तावेज अपलोड करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
  • अंत में फॉर्म का प्रिंट आउट अपने पास सुरक्षित रखें।

डिप्टी मैनेजर पद के लिए सिलेक्शन प्रोसेस तीन चरणों में पूरा होगा। जिसमें सबसे पहले रिटन टेस्ट होगा और फिर पर्सनल इंटरव्यू लिया जाएगा। फाइनल मेरिट रिटन टेस्ट और इंटरव्यू के अंकों को मिलाकर बनेगी। वहीं, जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के लिए पहले प्रीलिम्स टेस्ट, एडवांस टेस्ट और फिर स्किल टेस्ट होगा। फाइनल मेरिट लिस्ट एडवांस टेस्ट के आधार पर बनाई जाएगी।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा