जेईई मेन रिजल्ट 2025 आउट 
करियर

JEE Main Result 2025: NTA ने जारी किया जेईई मेन सेशन-2 का रिजल्ट, ऐसे करें Check

JEE Main Result 2025: जेईई मेन सेशन-2 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। एनटीए ने शुक्रवार देर रात ऑफिशियल वेबसाइट पर परिणाम जारी किया है। कैंडिडेट jeemain.nta.nic.in पर रिजल्ट देख सकते हैं।

यतीश श्रीवास्तव

JEE Main Result 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA की ओर से देर रात जेईई मेन सेशन-2 का परिणाम घोषित कर दिया है। कैंडिडेट अपना परिणाम जेईई मेन की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर चेक कर सकते हैं। एनटीए ने रिजल्ट जारी करने के साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी है। परीक्षा में कुल 24 कैंडिडेट ने 100 पर्सेंटाइल प्राप्त किया है।

काफी दिनों से जेईई मेन के रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। कैंडिडेट ऑफिशियल साइट पर अपना अप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का प्रयोग कर रिजल्ट देख सकते हैं। फिलहाल NTA ने केवल जेईई मेन्स पेपर 1 यानी बीई और बीटेक का परिणाम जारी किया है। पेपर 2 यानी बीआर्क और बीप्लानिंग का रिजल्ट आना अभी बाकी है।

एक दिन पहले जारी हुई थी आंसर-की एनटीए (NTA) ने एक दिन पहले ही 18 अप्रैल को फाइनल आंसर-की जारी की थी। इसकी जानकारी एनटीए ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर पहले ही जारी कर दी थी। फाइनल आंसर-की से दो सवालों को हटा दिया गया है जिसके लिए कैंडिडेट को नियम के मुताबिक पूरे अंक दिए जाएंगे।

कैंडिडेट ऐसे चेक करें अपने स्कोर...

  • कैंडिडेट पहले जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • यहां वे सेशन-2 स्कोरकार्ड वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर अपनी लॉगिन डीटेल जैसे अप्लीकेशन नंबर आदि जानकारी डालकर सबमिट करें।
  • आपका स्कोरकार्ड कंप्यूटर स्क्रीम पर आ जाएगा।
  • कैंडिडेट इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट लेकर रख लें।.

 10 लाख ने दी थी जेईई मेन परीक्षा

एनटीए के मुताबिक जेईई मेन सेशन-2 की परीक्षा के लिए 10,61,840 कैंडिडेट्स ने पंजीकरण कराया था। इसमें 9,92,350 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे। जेईई मेन सेशन-2 परीक्षा 2 अप्रैल से 9 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। पेपर-1 की प्रोविजनल आंसर-की, प्रश्न पत्र और कैंडिडेट के जवाब महीने की शुरुआत में ही जारी हुए थे। कैंडिडेट्स से उनके खिलाफ आपत्ति दर्ज करने के लिए कहा गया था।

जेईई मेन की कटऑफ के लिए पर्सेंटाइल

जेईई मेन की कटऑफ के अनुसार सामान्य वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए जेईई एडवांस्ड के लिए 93.10 पर्सेंटाइल की जरूरत होगा। ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स के लिए कटऑफ 80.38, ओबीसी के लिए यह 79.3 है। एससी के लिए 61.15 और एसटी के लिए 47.90 कटऑफ तय की गई है। करिअर की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

100 पर्सेंटाइल हासिल करने वालों में राजस्थान आगे

एनटीए की ओर से जारी परिणाम में 100 पर्सेंटाइल हासिल करने वालों में राजस्थान के कैंडिडेट सबसे आगे हैं। राजस्थान के 7 कैंडिडेट्स ने सबसे अधिक 100 पर्सेंटाइल प्राप्त किए हैं। इसके अन्य राज्यों के छात्र हैं। कुल 24 कैंडिडेट ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं। इनमें 22 लड़कों के साथ दो लड़कियां भी शामिल हैं।

  • एमडी अनस (राजस्थान)
  • आयुष सिंघल (राजस्थान)
  • आर्किसमैन नंदी (पश्चिम बंगाल)
  • देवदत्त माझी (पश्चिम बंगाल)
  • आयुष रवि चौधरी (महाराष्ट्र)
  • लक्ष्य शर्मा (राजस्थान)
  • हर्ष गुप्ता (तेलंगाना)
  • कुशाग्र गुप्ता (कर्नाटक)
  • आदित प्रकाश भगड़े (गुजरात)
  • राजित गुप्ता (राजस्थान)
  • श्रेयस लोहिया (उत्तर प्रदेश)
  • सक्षम जिंदल (राजस्थान)
  • दक्ष (दिल्ली)
  • हर्ष झा (दिल्ली)
  • सौरव (उत्तर प्रदेश)
  • वंगाला अजय रेड्डी (तेलंगाना)
  • सानिध्य सराफ (महाराष्ट्र)
  • विशाद जैन (महाराष्ट्र)
  • अर्णव सिंह (राजस्थान)
  • कुशाग्र बैंगहा (उत्तर प्रदेश)
  • शिवेन विकास तोशनीवाल (गुजरात)
  • साई मनोगना गुथिकोंडा (आंध्र प्रदेश)
  • ओम प्रकाश बेहरा (राजस्थान)
  • बानी ब्रता माजी (तेलंगाना)

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें

30 नवंबर से पेंशन आना हो जाएगा बंद, UPS पेंशनर्स फटाफट पूरा करें ये काम

कर्जत में 100 एकड़ का अनंत आश्रय, 5,000 से अधिक लोगों को मिलेगा घर; बदलेगी आसपास के गांवों की तस्वीर?