नीट यूजी 2025 रिजल्ट (सौ. सोशल मीडिया ) 
करियर

नीट यूजी का रिजल्ट आने में कितने दिन बाकी, इतने लाख स्टूडेंट्स ने दी एग्जाम

अगर आपने इस साल नीट यूजी 2025 की एग्जाम दी है, तो जल्द ही इसका जारी होने की संभावना जतायी जा रही है। उम्मीद की जा रही है कि 14 जून 2025 को ये जारी हो सकता है।

अपूर्वा नायक

नीट यूजी 2025 की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स के लिए जल्द ही एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आ सकती है। बताया जा रहा है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए जल्द दी नीट यूजी 2025 एग्जाम की आसंर की जारी करने वाला हैं।

हालांकि ऑफिशियल तौर पर इसके जारी होने की डेट और टाइम को लेकर कोई कंफर्मेशन नहीं मिला है, लेकिन ये माना जा रहा है कि अगले हफ्ते नीट की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर इसका ऐलान हो जाएगा। इसके बाद कैंडिडेंट्स को अपने परफॉर्मेंस का वैल्यूएशन करने और आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करवाने का अवसर दिया जाएगा। इसी के आधार पर फाइनल आंसर-की और फिर रिजल्ट का ऐलान किया जाएगा।

ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं आंसर-की

आंसर-की को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले नीट की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाए। इसके बाद होमपेज पर नीट यूजी 2025 आंसर-की वाले लिंक पर क्लिक करें। उसके बाद अपना एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और स्क्रीन पर दिखने वाला सिक्योरिटी पिन सबमिट करें। अब सबमिट बटन पर क्लिक करें और आंसर-की आप अपनी स्क्रीन पर देख सकते हैं। भविष्य में जरूरत के लिए पीडीएफ को डाउनलोड करें और इसे सेव करके रख लें।

कब जारी हो सकता है रिजल्ट?

एनटीए द्वारा जारी ऑफिशियल इंफॉर्मेंशन बुलेटिन के अनुसार, नीट यूजी 2024 के रिजल्ट का ऐलान 14 जून 2025 को होने की संभावना है। रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपने क्रेडेंशियल्स के साथ लॉगिन करने के बाद आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं। फाइनल आंसर-की भी रिजल्ट के अनाउंसमेंट के साथ या उससे कुछ समय पहले जारी की जा सकती है। इसी मार्किंग स्कीम के बेस पर आप आंसर की देख कर अपने संभावित स्कोर का पता लगा पाएगे।

देश में चिकित्सा-स्नातक के पाठ्यक्रमों यानी एमबीबीएस , बीडीएस आदि में एंट्री पाने के लिये एक अर्हक परीक्षा होती है जिसका नाम राष्ट्रीय योग्यता सह प्रवेश परीक्षा यानी नीट है। काउंसिल ऑफ इंडिया और काउंसिल ऑफ इंडिया की मंजूरी से देश भर में चल रहे मेडिकल और डेंटल कॉलेजों सरकारी या निजी के एमबीबीएस बीडीएस, आयुष, पशु वेटनरी पाठ्यक्रमों में प्रवेश इसी परीक्षा के परिणाम के आधार पर होता है।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब